इंजीनियरिंग कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी JK Files & Engineering Ltd और दिल्ली स्थित Elin Electronics Ltd को मार्केट रेगुलेटर सेबी से अपने आईपीओ की लॉन्चिंग के लिए मंजूरी मिल गई है।
इंजीनियरिंग कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी JK Files & Engineering Ltd और दिल्ली स्थित Elin Electronics Ltd को मार्केट रेगुलेटर सेबी से अपने आईपीओ की लॉन्चिंग के लिए मंजूरी मिल गई है।
बता दें कि जेके फाइनल्स एंड इंजीनियरिंग की प्रमोटर रेमंड है और इसने दिसंबर में आईपीओ के जरिए करीब 800 करोड़ रुपये जुटाने के लिए सेबी में अपनी अर्जी दाखिल की थी। रेमंड की JK Files में शतप्रतिशत हिस्सेदारी है। आईपीओ के ऑफर फॉर सेल में रेमंड अपने हिस्से की आशिक बिक्री करेगी।
SBI Capital Markets, Dam Capital Advisors और HDFC Bank इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर है।
यह भी पढ़े- Multibagger stock: एक्सपर्ट्स की इस टेलिकॉम इंफ्रा शेयर में है खरीदारी की सलाह, 2022 में कर सकता है कमाल
JK Files हेड टूल्स, पावर टूल्स एसेसरीज और पावर टूल मशीन के लिए कलपुर्जे बनाती, बेचती और डिस्ट्रीब्यूट करती है। इसकी सब्सिडियरी Ring Plus Aqua Ltd, ऑटो कलपुर्जे और इंजीनियरिंग प्रोडक्ट बनाती है। इसमें रिंग गियर , फ्लेक्स प्लेट और वाटर पंप बियरिंग जैसे कलपुर्जे शामिल है।
इसी तरह Elin Electronics ने नवंबर में आईपीओ के जरिए करीब 700 करोड़ रुपये जुटाने के लिए सेबी में अपनी अर्जी दाखिल की थी। इस आईपीओ में 175 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू होगा जबकि 585 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल होगा। इसके तहत कंपनी के प्रमोटर और शेयर धारक अपने हिस्सेदारी बेचेंगे।
कंपनी इस आईपीओ से मिले 80 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अपने कर्ज को चुकाने में करेंगी। सितंबर 2021 तक कंपनी के ऊपर 127.51 करोड़ रुपये का कर्ज था। इसके अलावा ऑफर से मिले 48.97 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी की गाजियाबाद उत्तर प्रदेश और गोवा में स्थित वेरेना ईकाईयां के अपग्रेडेशन और विस्तार में किया जाएगा।
Axis Capital और JM Financial इस आईपीओ की बुक रनिंग लीड मैनेजर है ।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।