Multibagger stock for 2022: ग्लोबल इकोनॉमी की कोविड महामारी के चलते दबाव में रहने के बावजूद भारतीय शेयर बाजार अपने निवेशकों को 2021 में शानदार रिटर्न देने में कामयाब रहा है। तमाम स्टॉक जिसमें पेनी स्टॉक्स भी शामिल है। अपने शेयर होल्डरों को मल्टीबैगर रिटर्न देते नजर आए है। अब निवेशक सेंक्रेडरी मार्केट में 2022 का मल्टीबैगर खोजने में लगे हुए है। ऐसे निवेशकों के लिए एक अच्छी खबर है। बाजार दिग्गजों का कहना है कि Salasar Techno Engineering के शेयरों में 2022 में निवेशकों का पैसा दोगुना करने की क्षमता नजर आ रही है। बाजार दिग्गजों का कहना है कि 2022 के अंत तक Salasar Techno के शेयक 500 रुपये का स्तर छुते नजर आ सकते है।
IIFL Securities के अनुज गुप्ता का कहना है कि Salasar Techno एक टेलिकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है। कंपनी इलेक्ट्रिफिकेशन, पावर ट्रांसमिशन लाइन और सोलार पावर प्लांट को इंजीनियरिंग प्रोक्यूरमेंट एंड कंट्रोल सेवा उपलब्ध कराती है। भारत में जल्द ही 5G शुरु होने की संभावनाओं को देखते हुए लॉन्ग टर्म में कंपनी के कारोबार में जोरदार बढ़ोतरी की संभावना दिख रही है। इसके साथ ही कंपनी के फंडामेटल भी काफी मजबूत है। जिसको देखते हुए बाजार इस स्टॉक्स पर काफी बुलिश है। कंपनी भारत की एक टेलिकॉम इंफ्रा कंपनी है जो अपने ग्राहकों को टेलिकॉम टावरों के उत्पादन, डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग, फ्रेबिकेशन जैसे सुविधाओं को एक ही विंडों पर देती है।
Proficient Equities के मनोज डालमिया का कहना है कि नए निवेशकों को इस स्टॉक में निवेश करने के लिए थोड़ा इंतजार करना चाहिए क्योंकि अभी इसमें मुनाफावसूली संभव है। एक बार 210-240 रुपये के बीच में आने पर इस स्टॉक में खरीदारी का अच्छा मौका होगा। शॉर्ट टर्म में यह स्टॉक 291 रुपये तक जाता दिख सकता है।
IIFL Securities के अनुज गुप्ता का कहना है कि टेक्निकल चार्ट पैटर्न पर नजर डालें तो स्टॉक के लिए 350 रुपये पर के आसपास रजिस्टेंस का सामाना करना पड़ रहा है। एक बार यह बाधा टूट जाने पर यह शेयर 450-500 रुपये का स्तर छू सकता है और यह लेवल 2022 में दिसंबर तक ही देखने को मिल सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल अभी इस शेयर में थोड़ी मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है। ऐसे में 220 रुपये के आसपास मिलने पर ही दांव लगाए।