Get App

कमाल का IPO, 1.22 लाख रुपये को 11 महीने में बनाए 91 लाख रुपये, क्या आपने भी किया है निवेश?

Multibagger stock: फिलहाल वर्तमान में EKI Energy का शेयर 7,625.20 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कारोबार कर रहा है। जो 102 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अपने अपर प्राइस बैंड से 7375 फीसदी ज्यादा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 01, 2022 पर 11:51 AM
कमाल का IPO, 1.22 लाख रुपये को 11 महीने में बनाए  91 लाख रुपये, क्या आपने भी किया है निवेश?
साल 2021 में सिर्फ स्टॉक्स ने ही अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न नहीं दिया है बल्कि कुछ आईपीओ में भी कमाल का रिटर्न मिला है।

Multibagger stock: साल 2021 में सिर्फ स्टॉक्स ने ही अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न नहीं दिया है बल्कि कुछ आईपीओ में भी कमाल का रिटर्न मिला है। EKI Energy Services का आईपीओ भी एक ऐसा ही आईपीओ है जो BSE SME Exchange पर अप्रैल 2021 में लिस्ट हुआ था। यह आईपीओ 140 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर लिस्ट हुआ था। जो कि इसके इश्यू प्राइस से करीब 37 फीसदी ज्यादा था। बता दें कि इसका इश्यू प्राइस 100-102 रुपये प्रति शेयर था।

फिलहाल वर्तमान में EKI Energy का शेयर 7,625.20 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कारोबार कर रहा है। जो 102 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अपने अपर प्राइस बैंड से 7375 फीसदी ज्यादा है।

यह भी पढ़े- JK Files & Engineering और Elin Electronics को सेबी से आईपीओ लॉन्च करने की मिली मंजूरी, जानिए अहम बातें

EKI Energy के शेयर प्राइस हिस्ट्री पर नजर डालें तो पिछले 2 महीने में यह मल्टीबैगर शेयर बिकवाली के दबाव में रहा है औऱ इस अवधि में इसमें करीब 16 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। जबकि पिछले 6 महीने में यह BSE SME पर लिस्टेड यह स्टॉक 1900 रुपये से बढ़कर 7625 रुपये पर आ गया है। 6 महीने में इस शेयर में करीब 300 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है जबकि 2022 में अब तक यह शेयर करीब 26 फीसदी टूटा है। वहीं अपनी लिस्टिंग के पिछले 11 महीने के अंदर यह स्टॉक 140 रुपये से बढ़कर 7625 रुपये पर आ गया है यानी अपनी लिस्टिंग से अब तक इस शेयर ने करीब 4450 फीसदी का रिटर्न दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें