Get App

रिकॉर्ड हाई के करीब Ambika Cotton Mills,दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने लगाया दांव

दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने Ambika Cotton Mills में 0.7 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 04, 2022 पर 5:07 PM
रिकॉर्ड हाई के करीब Ambika Cotton Mills,दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने लगाया दांव
दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने 3 जनवरी को एनएसई पर बल्क डील के जरिए Ambika Cotton Mills के 40,007 इक्विटी शेयर अधिग्रहित किए हैं

Ambika Cotton Mills के शेयर में 4 फरवरी को 20 फीसदी का उछाल देखने को मिला औऱ इसने एनएसई पर 2760 रुपये का नया रिकॉर्ड हाई लगाया। बता दें कि दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने Ambika Cotton Mills में 0.7 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है।

कारोबार के अंत में आज यह शेयर एनएसई पर 437.25 अंक यानी 18.99 फीसदी की बढ़त के साथ 2739.20 रुपये पर बंद हुआ है। पिछले 22 महीनों में इस स्टॉक ने 400 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है।

दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने 3 जनवरी को एनएसई पर बल्क डील के जरिए Ambika Cotton Mills के 40,007 इक्विटी शेयर अधिग्रहित किए हैं जो कंपनी की कुल जारी चुकता पूंजी का 0.69 फीसदी है। विजय केडिया ने यह हिस्सेदारी 2,243.12 रुपये प्रति शेयर के भाव पर की है।

कंपनी में विजय केडिया द्वारा की गई यह खरीदारी दिसंबर तिमाही के तीसरे नतीजों के बाद की गई लगती है। कॉटन यार्न बनाने वाली Ambika Cotton Mills के मुनाफे में 31 दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही में सालाना आधार पर 145.7 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली थी और यह 51.85 फीसदी पर थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें