Get App

राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो वाले इस स्टॉक पर Ambit की भी है खरीद की सलाह, जानिए टार्गेट

Ambit ने Metro Brand पर जारी अपने रिपोर्ट में कहा है कि Metro Brand भारत की उन चुनिंदा रिटेलर्स में है जिनके कारोबारी ग्रोथ और मुनाफे में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 09, 2022 पर 1:44 PM
राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो वाले इस स्टॉक पर Ambit की भी है खरीद की सलाह, जानिए टार्गेट
Metro Brand के शेयर 22 दिसंबर 2021 को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हुए थे।

 

Rakesh Jhunjhunwala portfolio: रिटेल निवेशक अपने निवेश निर्णय के लिए राकेश झुनझुनवाला, डॉली खन्ना, आशीष कोचालिया जैसे दिग्गज निवेशकों के पोर्टफोलियो पर नजर रखते है। इन दिग्गजों को बाजार में दमदार पिक्स चुनने के लिए जाना जाता है। ऐसे में यहां हम राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियों में शामिल एक ऐसे ही दमदार शेयर की बात कर रहे है जिसपर ब्रोकरेज हाउस भी बुलिश है। यहां हम जिस शेयर की बात कर रहे है उसका नाम है Metro Brand’s। जो अभी हाल ही में कुछ समय पहले बाजार में लिस्ट हुआ है।

Ambit ने Metro Brand पर अपनी कवरेज शुरु करते हुए इस स्टॉक का Buy रेटिंग दी है। Ambit का मानना है कि Metro Brand इंडस्ट्री में लीडिंग पोजिशन में है। कंपनी अपने ब्रांड की पहचान मजबूत करने पर फोकस बनाए हुए है । इसके अलावा कंपनी का बिजनेस मॉडल काफी अच्छा और किफायती है जिससे आगे कंपनी के कारोबार में जोरदार बढ़ोतरी की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें