आनंद राठी ने कहा कि इस रीजन में फॉर्मूलेशन और एक्टिव इनग्रेडियेंट्स की रजिस्टरिंग पर फोकस करने से शारदा क्रॉपकेम (Sharda Cropchem) में मजबूत वृद्धि जारी रहेगी। इसमें मजबूत पाइपलाइन और वितरण नेटवर्क से ग्रोथ और बढ़ेगी। ब्रोकरेज फर्म के अनुसार आंतरिक रूप से फंडेड कैपेक्स और एफसीएफ जनरेशन इसकी बैलेंस शीट को मजबूत करेगी, नतीजन हायर रिटर्न रेश्यो प्राप्त होगा।
इन्होंने केमिकल स्टॉक शारदा क्रॉपकेम पर खरीदारी की रेटिंग दी है और इसा लक्ष्य ₹480 तय किया है, जो वर्तमान स्टॉक स्तर ₹350 से 37% से अधिक है। आनंद राठी ने बताया कि शारदा क्रॉपकेम के शेयर अपने हिस्टोरिकल पी/ई मल्टीपल के निचले सिरे पर कारोबार कर रहे हैं।
ब्रोकरेज ने कहा “कंपनी विश्व स्तर पर रीजन के लिए केवल फॉर्मूलेशन और एक्टिव इनग्रेडिएंट्स की रजिस्टरिंग पर फोकस करती है। इसने वित्त वर्ष 2013 से वित्त वर्ष 2021 तक रेवन्यू 15.1% सीएजीआर दर्ज किया गया है। हमें इसमें वित्त वर्ष 22-24 में 16.6% सीएजीआर (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) रेवन्यू का अनुमान है। हम वित्त वर्ष 22-24 में इसके एग्रोकेमिकल्स और नॉनग्रोकेमिकल व्यवसायों में क्रमशः 16% और 10% रेवन्यू सीएजीआर का अनुमान लगा रहे हैं।
मिंट की खबर के मुताबकि आनंद राठी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ऑफ-पेटेंट उच्च डिमांड वाले मॉलीक्यूल्स की पहचान, हाई रजिस्ट्रेशन लागत और फॉर्मूलेशन और एक्टिव इनग्रेडिएंट्स की रजिस्टरिंग करने में लगने वाला लंबा समय हाई एंट्री बैरियर्स भी हैं।
वहीं आनंद राठी फॉरेक्स मूवमेंट, आरएम के लिए चीन पर निर्भरता और रजिस्ट्रेशन में देरी को प्रमुख जोखिम के रूप में देखते हैं।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )