शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।
जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है-
CMS Info Systems | कंपनी 31 दिसंबर को शेयर बाजार में अपनी शुरुआत करेगी। इसका फाइनल इश्यू प्राइस 216 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
Essar Shipping | इंडिया अपॉर्चुनिटीज ग्रोथ फंड लिमिटेड - पाइनवुड स्ट्रैटेजी (India Opportunities Growth Fund Ltd - Pinewood Strategy) ने एनएसई पर कंपनी में 20 लाख इक्विटी शेयर 11 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे, ऐसा बल्क डील्स डेटा से पता चला।
Pioneer Embroideries | निवेशक - अमित रतनलाल सेखानी ने कंपनी में 2.5 लाख इक्विटी शेयर 65.3 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे और आनंद रतनलाल सेखानी ने एनएसई पर 2.5 लाख शेयर 65.32 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे, ऐसा बल्क डील्स डेटा से पता चला।
WinPro Industries | बल्क डील्स डेटा से पता चला है कि निवेशक ने एनएसई पर कंपनी के 9,67,487 इक्विटी शेयर 8.02 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे।
Zee Learn | IndusInd Bank - Client A/C ने एनएसई पर कंपनी में 35 लाख इक्विटी शेयर 15.14 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे, ऐसा बल्क डील्स डेटा से पता चला।
State Bank of India | बैंक ने वित्तीय बाजारों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए इंडिया इंटरनेशनल क्लियरिंग कॉरपोरेशन (India International Clearing Corporation (IFSC) में 9.95 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 34.03 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की।
Biocon | सब्सिडियरी बायोकॉन बायोलॉजिक्स (Biocon Biologics) के पार्टनर Viatris ने लैंटस डिवाइस पेटेंट के लिए सनोफी अपील पर अमेरिकी कोर्ट में जीत हासिल की।
MEP Infrastructure Developers | बल्क डील्स डेटा से पता चला है कि आईएफसीआई (IFCI) ने एनएसई पर कंपनी में 18 लाख शेयर 20.1 रुपये प्रति शेयर के भाव पर और बीएसई पर 12 लाख शेयर 20.05 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे।
Danlaw Technologies India | निवेशक पोरिंजू वेलियाथ (Porinju Veliyath) ने बीएसई पर कंपनी के 29,441 इक्विटी शेयरों को 248.89 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेच दिया, ऐसा बल्क डील्स डेटा से पता चला।
Rama Steel Tubes | क्वांट म्यूचुअल फंड (Quant Mutual Fund) ने बीएसई पर कंपनी में 283 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 1.2 लाख शेयर खरीदे, ऐसा बल्क डील्स डेटा से पता चला।