टाटा ग्रुप (TATA Group) ने हाल ही में सरकारी कंपनी एयर इंडिया (Air India) का अधिग्रहण करते हुए अपने पक्ष में उसके हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण की है और आज टाटा ग्रुप की झोली में एक और सरकारी कंपनी आ गई है। टाटा ग्रुप की टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स (Tata Steel Long Products) ने सरकारी कंपनी नीलांचल इस्पात निगम लिमिटेड (Neelachal Ispat Nigam Limited (NINL) के लिए सबसे ज्यादा बोली लगाकर इस कंपनी को अपने ग्रुप में शामिल करने की ओर एक और कदम बढ़ा दिया है।
