Apollo Tyres के शेयर में 6% की रैली, Q2 के मजबूत नतीजों के सहारे रिकॉर्ड हाई के करीब पहुंचा

Apollo Tyres ने सितंबर, 2022 में समाप्ति तिमाही में चुनौतीपूर्ण माहौल के बावजूद रेवेन्यू और एबिटडा डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की है। इससे कंपनी के शेयरों को सपोर्ट मिल रहा है

अपडेटेड Nov 15, 2022 पर 2:10 PM
Apollo Tyres का शेयर फिलहाल अपने 307 रुपये के रिकॉर्ड हाई के करीब कारोबार कर रहा है, जो स्तर पर उसने 17 अप्रैल, 2018 को छुआ था
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Apollo Tyres Shares : अपोलो टायर्स के शेयर मंगलवार, 15 नवंबर को 6 फीसदी से ज्यादा की मजबूती के साथ बीएसई पर इंट्राडे में 303.60 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। दरअसल अपोलो टायर्स ने सितंबर, 2022 में समाप्ति तिमाही में चुनौतीपूर्ण माहौल के बावजूद रेवेन्यू और एबिटडा में डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की है। इससे कंपनी के शेयरों को सपोर्ट मिल रहा है। दोपहर 1.24 बजे Apollo Tyres का शेयर 4 फीसदी से ज्यादा की मजबूती के साथ 297.25 रुपये पर कारोबार कर रहा है। एनएसई और बीएसई पर काउंटर में ट्रेडिंग वॉल्यूम लगभग 3 गुना हो गया है। शेयर फिलहाल अपने 307 रुपये के रिकॉर्ड हाई के करीब कारोबार कर रहा है, जो स्तर पर उसने 17 अप्रैल, 2018 को छुआ था।

    सितंबर तिमाही में 11 फीसदी बढ़ा नेट प्रॉफिट

    सितंबर, 2022 में समाप्त तिमाही के दौरान कंपनी ने सालाना आधार पर 11 फीसदी ग्रोथ के साथ 194 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जिसकी मुख्य वजह ऊंची बिक्री रही। टायर कंपनी ने एक साल पहले समान तिमाही में 174 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। मुश्किल हालात के बावजूद, कीमतों में बढ़ोतरी के दम पर कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 17 फीसदी की ग्रोथ के साथ 5,956 करोड़ रुपये हो गया।


    निफ्टी जल्द लगा सकता है ऑल टाइम हाई, भारती एयरटेल में दिसंबर तक 1000 का स्तर मुमकिन: श्रीकांत चौहान

    कंपनी ने 5 फीसदी बढ़ाईं प्रोडक्ट्स की कीमतें

    कंपनी का कंसोलिडेटेड मार्जिन 12 फीसदी रहा, जो सालाना आधार पर 61 बीपीएस कम लेकिन तिमाही आधार पर 35 बीपीएस ज्यादा रहा। कंपनी ने कहा, कंपनी ने रिप्लेसमेंट सेगमेंट में लगभग 5 फीसदी कीमतें बढ़ाई हैं। डिमांड आउटलुक सावधानी के साथ आशावादी बना हुआ है। इनपुट प्राइसेज में कमी से निकट के मध्यम अवदि में ऑपरेटिंग मार्जिन में सुधार में मदद मिलनी चाहिए।

    क्या है ब्रोकरेज की राय

    ICICI Securities के मुताबिक, Apollo Tyres का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप है। ब्रोकरेज फर्म ने सीमित पूंजी खर्च, बैलेंसशीट की सेहत पर जोर और कैपिटल इफीशिएंसी को देखते हुए शेयर के लिए पॉजिटिव व्यू बनाए रखा है।

    डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।