Get App

आशीष कोचालिया ने इस मल्टीबैगर स्टॉक में बढ़ाई अपनी हिस्सेदारी, सिर्फ 6 महीने में दिया 172% का रिटर्न

भारत के दिग्गज निवेशक और स्टॉक मार्केट ट्रेडर आशीष कोचालिया ने तीसरी तिमाही के दौरान मल्टीबैगर स्टॉक Faze Three में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 13, 2022 पर 11:49 AM
आशीष कोचालिया ने इस मल्टीबैगर स्टॉक में बढ़ाई अपनी हिस्सेदारी, सिर्फ 6 महीने में दिया 172% का रिटर्न
बता दें कि आशीष कोचालिया के पास एक बड़ा पोर्टफोलियो है। जिसमें हॉस्पिटैलिटी , एजुकेशन , इंफ्रा और मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर से संबंधित स्टॉक शामिल है।

भारत के दिग्गज निवेशक और स्टॉक मार्केट ट्रेडर आशीष कोचालिया ने तीसरी तिमाही के दौरान मल्टीबैगर स्टॉक Faze Three में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। पिछले 6 महीनों में फ्रेज 3 के शेयरों में 172 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है जबकि यह स्टॉक 1 साल की अवधि में 481 फीसदी से ज्यादा भागा है। जनवरी 2021 में यह शेयर 63 रुपये पर था जबकि वर्तमान में बीएसई पर यह शेयर 360 रुपये पर नजर आ रहा है।

बीएसई पर उपलब्ध Faze Three के शेयर होल्डिंग पैटर्न के मुताबिक आशीष कोचालिया ने इस स्टॉक में अपनी हिस्सेदारी दिसंबर तिमाही में बढ़ाकर 11,25,688 इक्विटी शेयरों की यानी 4.63 फीसदी कर दी है। गौरतलब है कि पिछले यानी सितंबर तिमाही में यह हिस्सेदारी 2.78 फीसदी अथवा 6,75,688 शेयरों की थी।

बताते चलें Faze Three एक होम टेक्सटाइल और ऑटोमोटिव फैब्रिक मैन्युफैक्चरर है। कंपनी होम टेक्सटाइल, कॉटन हैंडलूम, फर्निशिंग फैब्रिक जैसे प्रोडक्ट बनाती है। इस दौरान आशीष कोचालिया ने एक और मल्टीबैगर स्टॉक Kwality Pharma में सितंबर तिमाही के 1.36 फीसदी से बढ़ाकर दिसंबर तिमाही में 1.67 फीसदी कर दी है। Kwality Pharma तमाम तरह के फॉर्मास्टूकिल फॉर्मूलेशन का उत्पादन और एक्सपोर्ट करती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें