इस मल्टीबैगर पेनी स्टॉक ने सिर्फ 4 सत्रों में शेयरधारकों को कराई डबल कमाई, आइए डालते हैं एक नजर

Pilita के शेयर प्राइस हिस्ट्री पर नजर डालें तो यह पेनी स्टॉक नए साल की शुरुआत के पहले से ही बिकवाली के दबाव में था और इसने 5.90 रुपये का अपना 52 वीक लो भी छुआ.

अपडेटेड Jan 13, 2022 पर 10:44 AM
लॉन्ग टर्म के नजरिए से बात करते हुए रवि सिंघल ने आगे कहा कि चार्ट पैटर्न पर Pilita का शेयर जोरदार रैली के लिए तैयार नजर आ रहा है।

पेनी स्टॉक में निवेश करना काफी जोखिम पूर्ण काम माना जाता है। यह काफी वॉलिटाइल होते है। कोई भी छोटी सी नकारात्मक खबर निवेशकों को भारी चपत लगा सकती है लेकिन अगर इस स्टॉक के फंडामेटल मजबूत हो और इनका बिजनेस मॉडल भी अच्छा हो तो निवेशकों को शॉर्ट टर्म में करोड़पति बनाने का भी दम रखते है। Pilita का शेयर प्राइस इसका एक शानदार उदाहरण है। इस पेनी स्टॉक पर एक नजर डालकर आप यह देख सकते है कि किस तरह कोई पेनी स्टॉक में शॉर्ट टर्म में ही अपने निवेशकों को बड़े रिटर्न दे सकता है। इस स्टॉक ने सिर्फ 12 कारोबारी सत्रों में अपने शेयरहोल्डरों के पैसे को दोगुना कर दिया है।

Pilita के शेयर प्राइस हिस्ट्री पर नजर डालें तो यह पेनी स्टॉक नए साल की शुरुआत के पहले से ही बिकवाली के दबाव में थाऔर इसने 5.90 रुपये का अपना 52 वीक लो भी छुआ। लेकिन निचले स्तरों से इसमें रिकवरी दिखी और 27 दिसंबर 2021 को यह शेयर 7.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ जबकि 12 जनवरी 2022 को एनएसई पर यह शेयर 16 रुपये पर बंद हुआ। सिर्फ 12 कारोबारी सत्रों में इस स्टॉक ने 115 फीसदी का रिटर्न दिया है।

Nifty के लिए शॉर्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव, इंट्राडे में इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव होगी जोरदार कमाई


2022 के मल्टीबैगर स्टॉक की सूची में शामिल करते हुए GCL Securities के रवि सिंघल का कहना है कि Pilita के शेयर ने 10.40 रुपये पर फ्रेश ब्रेकआउट देने के बाद जोरदार तेजी दिखाई है। आगे आनेवाले कारोबारी सत्रों में इस स्टॉक में कुछ मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है लेकिन इस पेनी स्टॉक के लिए ओवरऑल सेटिमेंट बुलिश बना हुआ है। शॉर्ट टर्म में यह शेयर 19-20 रुपये का स्तर दिखा सकता है।

लॉन्ग टर्म के नजरिए से बात करते हुए रवि सिंघल ने आगे कहा कि चार्ट पैटर्न पर Pilita का शेयर जोरदार रैली के लिए तैयार नजर आ रहा है। एक बार क्लोजिंग बेसिस पर 52 वीक हाई टूटने के बाद यह शेयर अगले 6 महीने में 35-38 रुपये तक भी जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि यह शेयर 2022 का मल्टीबैगर साबित हो सकता है और 2022 की समाप्ति यह 50 रुपये के आसपास करने की क्षमता रखता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।