आशीष कोचालिया ने इस मल्टीबैगर स्टॉक में बढ़ाई हिस्सेदारी, 1 साल में दिया 2600% का रिटर्न, क्या हैआपके पास?

आशीष कोचालिया के पोर्टफोलियो में करीब 27 कंपनियों के स्टॉक शामिल हैं और इनकी नेटवर्थ करीब 1,712 करोड़ रुपये है.

अपडेटेड Jan 07, 2022 पर 1:47 PM
Story continues below Advertisement
आशीष कोचालिया के पोर्टफोलियो में करीब 27 कंपनियों के स्टॉक शामिल हैं और इनकी नेटवर्थ करीब 1,712 करोड़ रुपये है।

भारत के दिग्गज निवेशक और स्टॉक मार्केट ट्रेडर आशीष कोचालिया को मिड और स्मॉलकैप स्पेस में मल्टीबैगर स्टॉक चुनने के लिए जाना जाता है। दिसंबर तिमाही में आशीष कोचालिया ने Xpro India में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। इस मल्टीबैगर स्टॉक में 1 साल की अवधि में 2,609 फीसदी का शानदार रिटर्न मिला है। इस अवधि में यह स्टॉक 39 रुपये से बढ़कर इस समय 1,078 रुपये प्रति शेयर के भाव पर नजर आ रहा है।

Xpro India ने गुरुवार को बीएसई पर अपना शेयरहोल्डिंग पैटर्न जारी किया है। अक्टूबर-दिसंबर 2021 तिमाही के शेयर होल्डिंग पैटर्न के मुताबिक आशीष कोचालिया की Xpro India 2.89 फीसदी या 3,41,316 शेयरों की हिस्सेदारी है जो कि पिछली यानी सितंबर तिमाही की तुलना में 2,97,216 शेयर यानी 2.52 फीसदी ज्यादा है। आशीष कोचालिया ने इस स्टॉक में पहली बार जुलाई-सितंबर तिमाही में निवेश किया था।

Trade Spotlight:एनबीसीसी, बीजीआर एनर्जी और थर्मेक्स में अब तक कराई जोरदार कमाई, अब आगे के लिए क्या हो इनमें निवेश रणनीति


Xpro India बिडला ग्रुप की कंपनी है। यह एक अच्छी तरह से डायवर्सिफाइड कंपनी है। कई जगह पर इसके डिवीजन है और अलग-अलग जगहों पर कई ईकाईयां भी है। कंपनी पॉलिमर प्रोसेसिंग कारोबार में है। पिछले 6 महीने में Xpro India के शेयरों में 503 फीसदी की तेजी आई है जबकि पिछले 7 दिनों में यह शेयर 16 फीसदी भागा है।

बजट के पहले वाले महीनें में अब तक रहा मंदडियों का दबदबा, दिग्गजों से जानें क्या इस बार बदलेगा इतिहास

गौरतलब है कि आशीष कोचालिया के पोर्टफोलियो में हॉस्पिटैलिटी,एजुकेशन, इंफ्रा और मैन्यूफैक्चरिंग से जुड़े स्टॉक शामिल हैं। इनके पोर्टफोलियो पर स्टॉक मार्केट में निवेश करने वाले लोगों की नजर रहती है। आशीष कोचालिया के पोर्टफोलियो में करीब 27 कंपनियों के स्टॉक शामिल हैं और इनकी नेटवर्थ करीब 1,712 करोड़ रुपये है। यह आंकड़े Trendlyne पर उपलब्ध जानकारी पर आधारित हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।