Trade Spotlight:एनबीसीसी, बीजीआर एनर्जी और थर्मेक्स में अब तक कराई जोरदार कमाई, अब आगे के लिए क्या हो इनमें निवेश रणनीति

श्रीकांत चौहान का कहना है कि BGR Energy के लिए अगले कुछ कारोबारी सत्रों में 99-100 रुपये का लेवल ट्रेन्ड डिसाइडर हो सकता है। अगर यह स्टॉक इस लेवल के ऊपर टिका रहता है तोफिर यह शेयर हमें 115 रुपये के पहले लक्ष्य और फिर उसके बाद 125 रुपये तक जा सकता है.

अपडेटेड Jan 07, 2022 पर 11:04 AM
Story continues below Advertisement
Thermax के लिए 1950 रुपये का स्तर अहम ब्रेकआउट लेवल है। इस पर नजर रहनी चाहिए।

कल के कारोबार में बाजार पिछले 5 कारोबारी सत्रों में पहली बार गिरावट के साथ बंद हुआ। कमजोर ग्लोबल संकेतों और अमेरिका में जल्द ही ब्याज दरों में बढ़ोतरी के उम्मीद के साथ ही कोरोना के बढ़ते मामलों ने बाजार सेंटिमेंट पर अपना असर दिखाया।

कल के कारोबार में सेसेंक्स 621 अंक गिरकर 59,602 के स्तर पर बंद हुआ । वहीं निफ्टी 179 अंक टूटकर 17,746 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि छोटे-मझोले शेयरों में दिग्गजों की तुलना में मजबूती देखने को मिली थी। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.13 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।

कल के कारोबार में बैंकिंग, फाइनेंशियल, एफएमसीजी, आईटी , मेटल और फार्मा स्टॉक में बिकवाली देखने को मिली थी। हालांकि ऑटो स्टॉक धारा के विपरीत बहते नजर आए थे।


दिग्गजों के सुझाए आज के टॉप इंट्राडे कॉल जिनमें आज ही हो सकती है जोरदार कमाई

कल के कारोबार में जो शेयर सुर्खियों में थे उनमें BGR Energy का नाम शामिल है। इस स्टॉक में कल 10 फीसदी का अपरसर्किट लगा था और यह 107.55 रुपये के 52 वीक के फ्रेश हाई पर बंद हुआ था। उसी तरह Thermax ने 3.27 फीसदी की बढ़त के साथ 1,898.80 के स्तर पर बंद होने के पहले इंट्राडे में 1,948.70 का हाई लगाया था जबकि NBCC India एफएंडओ सेगमेंट का टॉप गेनर साबित हुआ था और 7.73 फीसदी की बढ़त के साथ 50.20 के स्तर पर बंद हुआ था।

आइए देखते है Kotak Securities के Shrikant Chouhan की अब क्या है इन स्टॉक्स पर सलाह

NBCC- श्रीकांत चौहान का कहना है कि ब्रेकआउट ट्रेडर्स के लिए इस स्टॉक में 48 रुपये का स्तर काफी अहम स्तर होगा। अगर यह शेयर इस लेवल के ऊपर टिका रहता है तो फिर इसमें हमें 53-55 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है।

BGR Energy Systems- श्रीकांत चौहान का कहना है कि BGR Energy के लिए अगले कुछ कारोबारी सत्रों में 99-100 रुपये का लेवल ट्रेन्ड डिसाइडर हो सकता है। अगर यह स्टॉक इस लेवल के ऊपर टिका रहता है तोफिर यह शेयर हमें 115 रुपये के पहले लक्ष्य और फिर उसके बाद 125 रुपये तक जा सकता है। दूसरी तरफ अगर यह स्टॉक 99 रुपये का स्तर तोड़ता है तो फिर यह हमें 84 रुपये तक जाता नजर आ सकता है।

Thermax- इस स्टॉक के लिए 1950 रुपये का स्तर अहम ब्रेकआउट लेवल है। इस पर नजर रहनी चाहिए। अगर यह स्टॉक इस लेवल के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो फिर हमें यह रैली2,050-2,150 की तरफ जाती नजर आ सकती है। वहीं अगर यह स्टॉक 1,780 रुपये के नीचे फिसलता है तो फिर हमें गिरावट बढ़ती नजर आ सकती और यह 1,700-1,650 की तरफ जा सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।