दिग्गजों के सुझाए आज के टॉप इंट्राडे कॉल जिनमें आज ही हो सकती है जोरदार कमाई

कल के कारोबार में निफ्टी के रियल्टी और आईटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली थी, इनमें 1.5% तक की गिरावट रही थी.

अपडेटेड Jan 07, 2022 पर 11:10 AM
Story continues below Advertisement
कल के कारोबार में BSE Sensex 621.31 अंक यानी 1.03 फीसदी की गिरावट के साथ 59,601.84 के स्तर पर बंद हुआ।

टेक्नोलॉजी और रियल्टी शेयरों में बिकवाली के दबाव के चलते कल के कारोबार में बाजार ने कल पिछले चार दिनों की तेजी गवां दी। कल के कारोबार में BSE Sensex 621.31 अंक यानी 1.03 फीसदी की गिरावट के साथ 59,601.84 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 179.35 अंक यानी 1 फीसदी की गिरावट के साथ 17,745.90 के स्तर बंद हुआ था। कल के कारोबार में निफ्टी के रियल्टी और आईटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली थी, इनमें 1.5% तक की गिरावट रही थी। बैंकिंग इंडेक्स में भी 0.6% की गिरावट देखने को मिली थी।

Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

वैल्यू टर्म में देखें तो निफ्टी के गिरावट में RIL, HDFC twins और Infosys का आधा से ज्यादा योगदान रहा। टेक महिंद्रा कल के टॉप लूजरों मेंथा। उसके बाद UltraTech Cement, Reliance Industries, HCL Tech, HDFC twins, Kotak Bank और Infosys का नंबर था।


एनालिस्ट के आज के सुझाए इंट्राडे कॉल्स, जिनमें हो सकती है अच्छी कमाई

Choice Broking के सुमीत बगड़िया की इंट्राडे कॉल

IndusInd Bank: खरीदें, लक्ष्य 950-975 रुपये, स्टॉपलॉस 890 रुपये

Dabur: खरीदें, लक्ष्य 590-600 रुपये, स्टॉपलॉस 570 रुपये

SMC Global Securities के मुदित गोयल की इंट्राडे कॉल

Tata Power: खरीदें, लक्ष्य 236 रुपये, स्टॉपलॉस 224 रुपये

Trent: खरीदें, लक्ष्य 1,100 रुपये, स्टॉपलॉस 1,070 रुपये

Profitmart Securities के अविनाश गोरक्षकर की की इंट्राडे कॉल

UPL: खरीदें 781 रुपये पर, लक्ष्य 815 रुपये, स्टॉपलॉस 765 रुपये

Bank of Baroda: खरीदें 86.7 रुपये पर, लक्ष्य 93 रुपये, स्टॉपलॉस 83.50 रुपये

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।