Asian Paints : लगभग 15 साल से निवेशकों की आंखों का तारा रहे इस शेयर के दिन क्या बिगड़ गए हैं? क्या इसमें अच्छे रिटर्न देने का दम नहीं बचा है? या क्या इसके फंडामेंटल्स में कुछ बदलाव हुआ है? हम यहां पर देश की सबसे बड़ी पेंट कंपनी एशियन पेंट्स (Asian Paints) के शेयर की बात कर रहे हैं, जिसको लेकर इन दिनों इनवेस्टर्स के मन में कुछ ऐसे ही सवाल उठ रहे हैं। इसका प्रदर्शन इन दिनों शेयर बाजार में कमजोर बना हुआ है।
