Get App

Atul Auto को लगे पंख, EV सेगमेंट में एंट्री का किया ऐलान

कंपनी ने बैटरी बदलने वाली टेक्नोलॉजी के साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने के कारोबार में एंट्री करने का ऐलान किया है। इस खबर के दम पर आज इस शेयर में जोरदार एक्शन देखने को मिला है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 21, 2022 पर 1:43 PM
Atul Auto को लगे पंख,  EV सेगमेंट में  एंट्री का किया ऐलान
ब्रोकरेज हाउस आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने इस स्टॉक के लिए 210 रुपये का लक्ष्य दिया है।

गुजरात स्थित थ्री व्हीलर बनाने वाली कंपनी अतुल ऑटो (Atul Auto) के शेयरों में आज इंट्राडे में 10 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। कंपनी ने बैटरी बदलने वाली टेक्नोलॉजी के साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने के कारोबार में एंट्री करने का ऐलान किया है। इस खबर के दम पर आज इस शेयर में जोरदार एक्शन देखने को मिला है।

20 अप्रैल को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया है कि कंपनी की सब्सिडियरी Atul Greentech Pvt Ltd (AGPL) इलेक्ट्रिकल व्हीकल के लिए होंडा पावर पैक एनर्जी इंडिया और Valeo के साथ गठबंधन किया है जिसके तहत होंडा मोबाइल पावर पैक पर आधारित कार्गो और पैंसेजर थ्री व्हीलर प्रोटोटाइप डेवलप किए जाएगे। इनका फील्ड ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद अतुल ऑटो बाजार में अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करेगी।

कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में आगे कहा है कि बैटरी बदलने की सुविधा वाले विकल्प Valeo के इंटिग्रेटेड कॉम्पेक्ट इलेक्ट्रिक पावरट्रेन सिस्टम पर आधारित होगे। AGPL की तरफ से दी जाने वाली बैटरी बदलने की सुविधा से हमारे फीट और इंडिविजुअल ग्राहकों को ओनरशिप की लागत को घटाने में सहायता मिलेगी।

बता दें कि AGPL घरेलू और एक्सपोर्ट मार्केट के लिए लास्ट -माइल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी से संबंधित सॉल्यूशन के डिजाइनिंग और डेवलपमेंट का काम करती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें