अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) के शेयर शुक्रवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange (NSE) पर 3.3 प्रतिशत गिरकर 694 रुपये पर आ गए। जब कंपनी ने कहा कि हैदराबाद में उसकी यूनिट- I को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर से चेतावनी पत्र मिला है उसके बाद स्टॉक के भाव में गिरावट देखने को मिली। गौरतलब बै कि यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (US Food and Drug Administration) द्वारा अगस्त में थोक दवा निर्माण यूनिट का निरीक्षण में 7 मैनुफैक्चरिंग प्रैक्टिसेस के उल्लंघन पर फॉर्म 483 जारी किया गया था।
ड्रग रेगुलेटर के मुताबिक महत्वपूर्ण सामग्री आपूर्तिकर्ताओं का अपर्याप्त मूल्यांकन और पात्रता, कच्चे माल और इंटरमीडियेट के लिए अपर्याप्त सैंपिलिंग प्लान और दवा बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले कंपोनेंट्स का उपयोग के पहले परीक्षण नहीं किया गया और उसे रिलीज नहीं किया गया।
CNBC-TV18 रिपोर्ट के मुताबिक अन्य ऑब्जरेवेशन में प्रस्तावित परिवर्तनों का पर्याप्त मूल्यांकन नहीं किया जाना, क्वालिटी कंट्रोल सही नही होना और परफॉर्मेंस के समय उपकरणों को ठीक से मेनटेन और इसका उल्लेख नहीं किया जाना रहा।
इसका मतलब यह है कि कंपनी को इस यूनिट से फाइल किये गये नए प्रोडक्ट्स के लिए अमेरिका में मंजूरी नहीं मिलेगी। अरबिंदो फार्मा ने कहा, 'फर्म का मानना है कि इससे इस यूनिट से हो रहे मौजूदा कारोबार पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
कंपनी ने कहा कि वह मुद्दों को हल करने के लिए अमेरिकी दवा नियामक के साथ बातचीत कर रही है।
कंपनी की यह यूनिट कार्डियोवैस्कुलर, सेंट्रल नर्व्स सिस्टम, एंटी-एलर्जिक्स और नॉन-स्टराइल सेफलोस्पोरिन के लिए एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट्स या बल्क ड्रग्स बनाती है।