एचसीएल टेक्नोलॉजिस का मुनाफा 4% बढ़ने का अनुमान, लेकिन नतीजों के पहले शेयर 3% गिरा

नतीजे के पहले एचसीएल टेक में दिखी सुस्ती

अपडेटेड Jan 14, 2022 पर 10:51 AM
Story continues below Advertisement
ब्रोकरेज को HCL tech का मुनाफा 4 प्रतिशत बढ़ने उम्मीद

टीसीएस, विप्रो और इंफोसिस द्वारा एक ही दिन अपने नतीजे जारी करने के साथ ही कंपनियों के नतीजों का सीजन शुरू हो गया। कल माइंडट्री के नतीजे आये और आज एक और दिग्गज आईटी कंपनी एचसीएल टेक (HCL TECH) के तीसरी तिमाही के नतीजे आएंगे। HCL TECH की डॉलर आय में 3.5% की ग्रोथ संभव है। इसके अलावा कंपनी का मुनाफा करीब 4% बढ़ सकता है ।

कंपनी द्वारा दिसंबर तिमाही के नतीजे की घोषणा से पहले आज एचसीएल टेक्नोलॉजिस (HCL Technologies) का शेयर का भाव लगभग 3 प्रतिशत गिरकर 1,296.95 रुपये हो गया।

ब्रोकरेज को उम्मीद है कि एचसीएल टेक्नोलॉजिस का कंसोलिडेटेड मुनाफा तिमाही आधार पर चार प्रतिशत बढ़कर लगभग 3,400-3,500 करोड़ रुपये हो सकता है। ब्रोकरेजेस को उम्मीद है कि कंसोलिडेटेड रेवन्यू पांच प्रतिशत बढ़कर 21,500-22,000 करोड़ रुपये हो सकता है।


माइंडट्री का मुनाफा बढ़ा, जानें शेयर पर ब्रोकरेज हाउसेज की निवेश राय

कंपनी की पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंसोलिडेटेड आय 19,302 करोड़ रुपये और कंसोलिडेटेड मुनाफा 3,977 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का चालू वित्त वर्ष की पिछली तिमाही में कंसोलिडेटेड आय 20,655 करोड़ रुपये रही थी जबकि कंसोलिडेटेड मुनाफा 3,264 करोड़ रुपये रहा था।

आज यानी 14 जनवरी को सुबह 09:27 बजे एचसीएल टेक्नोलॉजिस का शेयर बीएसई पर 31 रुपये या 2.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,302.25 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।