Get App

DMart का शेयर 7% मजबूत, सस्ती वैल्यूएशन से लौटी खरीदारी, कई ब्रोकरेज ने अपग्रेड की रेटिंग

डीमार्ट चेन नाम से रिटेल स्टोर चलाने वाली कंपनी के शेयर काफी ऊंचे स्तरों से नीचे आए हैं। शेयर अपने 5,900 रुपये के 52 हफ्ते के हाई से 40 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है, जो उसने एनएसई पर 18 अक्टूबर को छूआ था

MoneyControl Newsअपडेटेड May 16, 2022 पर 1:57 PM
DMart का शेयर 7% मजबूत, सस्ती वैल्यूएशन से लौटी खरीदारी, कई ब्रोकरेज ने अपग्रेड की रेटिंग
डीमार्ट का ईकॉमर्स बिजनेस धीरे-धीरे बढ़ रहा है और यह अब 12 शहरों में मौजूद है

Avenue Supermarts stock : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर में 7 फीसदी तक की मजबूती बनी हुई है। शेयर ने आंशिक रूप से पिछले सप्ताह रही 12 फीसदी की गिरावट को रिकवर किया है। वास्तव में डीमार्ट चेन (DMart chain) नाम से रिटेल स्टोर चलाने वाली कंपनी के शेयर काफी ऊंचे स्तरों से नीचे आए हैं। शेयर अपने 5,900 रुपये के 52 हफ्ते के हाई से 40 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है, जो उसने एनएसई पर 18 अक्टूबर को छूआ था।

मार्च तिमाही में 3 फीसदी बढ़ा प्रॉफिट

डी-मार्ट हाल में मार्च, 2022 में समाप्त तिमाही के नतीजे जारी किए थे। इस तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 3.11 फीसदी बढ़कर 426.75 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। वहीं एक साल पहले जनवरी-मार्च तिमाही में 413.87 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट रहा था।

तिमाही के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 17.88 फीसदी बढ़कर 8,606 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, इस दौरान डीमार्ट का ग्रॉस मार्जिन 5 बेसिस प्वाइंट घटकर 14.3 फीसदी रह गया। हालांकि प्रति स्टोर रेवेन्यू कुछ कम रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें