Bank of Baroda के एसेट क्वालिटी में सुधार ने दिया बूस्टर डोज, स्टॉक को लगे पंख

पिछले 1 साल के दौरान यह स्टॉक 23 फीसदी भागा है। लेकिन पिछले 1 महीने के दौरान इसमें 20.5 फीसदी की गिरावट आई थी। हालांकि आज के कारोबार में यह शेयर जोश में नजर आ रहा है

अपडेटेड May 16, 2022 पर 1:08 PM
Story continues below Advertisement
31 मार्च 2022 को समाप्त तिमाही में नए एनपीए बढ़कर 4,500 करोड़ रुपये पहुंच जाने के बावजूद बैंक का ग्रॉस एनपीए रेशियो 6.6 फीसदी पर रहा है जो कि पिछली तिमाही में 7.7 फीसदी पर रहा था

आज यानी 16 मई के कारोबार में इंट्राडे में Bank of Baroda के शेयरों में 5 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली। मार्च तिमाही में बैंक के एसेट क्वालिटी में हुआ सुधार निवेशकों को पसंद आया है।

31 मार्च 2022 को समाप्त तिमाही में नए एनपीए बढ़कर 4,500 करोड़ रुपये पहुंच जाने के बावजूद बैंक का ग्रॉस एनपीए रेशियो 6.6 फीसदी पर रहा है जो कि पिछली तिमाही में 7.7 फीसदी पर रहा था। सालाना आधार पर एनपीए में 5 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी के चलते बैंक के मुनाफे पर कुछ दबाव देखने को मिला है जो कि एनालिस्ट के अनुमान से थोड़ा कम रहा है।

पूरे वित्त वर्ष 2021-22 में सालाना आधार पर कंपनी के मुनाफे में 9 गुने का उछाल देखने को मिला है। बता दें कि बैंक को पिछले वित्त वर्ष (2020-21) में 829 करोड़ रुपए का कर बाद मुनाफा हुआ था। लेकिन वित्त वर्ष 2021-22 में बैंक को 7,272 करोड़ रुपए का कर बाद मुनाफा हुआ है।


31 मार्च 2022 को खत्म हुए वित्त वर्ष 2021-22 में बैंक की ब्याज आय 13 फीसदी बढ़कर 32,621 करोड़ रुपए पर रही है। ये वित्त वर्ष 2020-21 में 28,809 करोड़ रुपये पर रही थी। बैंक ऑफ बड़ौदा के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 1.20 रुपए प्रति शेयर लाभांश की सिफारिश की है।

फिलहाल 12:50 बजे के आसपास Bank of Baroda के शेयर करीब 3 रुपये यानी 3.32 फीसदी की बढ़त के साथ 98.15 रुपये के आसपास नजर आ रहे है। इसका दिन का लो 94.50 रुपये पर है जबकि इसका दिन का हाई 99.50 रुपये है। इस स्टॉक का 52 वीक लो 72.50 रुपये पर है जबकि 52 वीक हाई 122.70 रुपये पर है। इस स्टॉक का करेंट वॉल्यूम 23,612,281 है। बैंक का मार्केट कैप 50,834 करोड़ रुपये है।

बाजार दिग्गजों को इन 10 स्टॉक्स पर है जबरदस्त भरोसा, 3-4 हफ्तों में ही बदल सकते हैं आपकी किस्मत

पिछले 1 साल के दौरान यह स्टॉक 23 फीसदी भागा है। लेकिन पिछले 1 महीने के दौरान इसमें 20.5 फीसदी की गिरावट आई थी। हालांकि आज के कारोबार में यह शेयर जोश में नजर आ रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।