बाजार दिग्गजों को इन 10 स्टॉक्स पर है जबरदस्त भरोसा, 3-4 हफ्तों में ही बदल सकते हैं आपकी किस्मत

निवेशकों को सलाह होगी कि वह लंबे नजरिए के साथ पैसे लगाएं और इस गिरावट में सस्ते में मिल रहे क्वालिटी शेयरों में थोड़ी-थोड़ी खरीदारी शुरु करें

अपडेटेड May 16, 2022 पर 10:48 AM
Story continues below Advertisement
इस समय बाजार की दिशा पूरी तरह ग्लोबल फैक्टर पर निर्भर नजर आ रही है ऐसे में बाजार भागीदारों को सलाह होगी कि वे ग्लोबल बाजार पर नजदीकी से नजर रखें

13 मई को खत्म हुए हफ्ते में बाजार बिकवाली के दबाव में रहा। रुपये की कमजोरी, महंगाई से जुड़ी चिंता, चीन में लॉकडाउन और दुनिया भर में मौद्रिक नीतियों में आ रही कड़ाई के बीच निफ्टी पिछले हफ्ते 4 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था। निफ्टी ने पिछले हफ्ते 2-3 बार उछलने की कोशिश की लेकिन अपनी इस कोशिश में असफल होकर 16,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे बंद हुआ।

पिछले हफ्ते निफ्टी की क्लोजिंग 15,671 के इसके इस साल के सबसे निचले स्तर के करीब हुई जो इस बात का संकेत है कि बाजार पर मंदडियों की पकड़ मजबूत है। जानकारों का मानना है कि नीचे की तरफ अगर यह लेवल भी टूट जाता है तो बाजार में पेनिक सेलिंग देखने को मिल सकती है और निफ्टी आने वाले दिनों में हमें 15,200 की तरफ जाता दिख सकता है.

बाजार की आगे की दशा और दिशा पर बात करते हुए एंजेल वन के समीत चव्हाण का कहना है कि अब हाल का 15671 का निचला स्तर बहुत दूर नजर नहीं आ रहा है। अगर निफ्टी नीचे की तरफ इसको तोड़ देता है तो मार्केट में अफरा तफरी की स्थिति पैदा हो जाएगी। यह लेवल टूटने के बाद निफ्टी हमें 15,350 - 15,200 की तरफ जाता दिखेगा। वहीं ऊपर की तरफ 16,000 - 16,200 पर निफ्टी के लिए बड़ी बाधा नजर आ रही है। अगर निफ्टी इस लेवल को पार कर लेता है तब ही इसको कुछ राहत मिलती दिखेगी। जब तक ऐसा नहीं होता तब तक बाजार में बहुत एग्रेसिव होकर ट्रेडिंग ना करें।


नीचे की तरफ 15671 स्तर टूटने पर देखने को मिल सकती है पेनिक सेलिंग, बहुत आक्रामक होकर न लें ट्रेड: समीत चव्हाण

वहीं निवेशकों को सलाह होगी कि वह लंबे नजरिए के साथ पैसे लगाएं और इस गिरावट में सस्ते में मिल रहे क्वालिटी शेयरों में थोड़ी-थोड़ी खरीदारी शुरु करें। इस समय बाजार की दिशा पूरी तरह ग्लोबल फैक्टर पर निर्भर नजर आ रही है ऐसे में बाजार भागीदारों को सलाह होगी कि वे ग्लोबल बाजार पर नजदीकी से नजर रखें।

एक्सपर्ट्स के सुझाए 10 स्टॉक्स जिनमें 3-4 हफ्ते में हो सकती है डबल डिजिट कमाई

HDFC Securities के नंदीश शाह की पसंद

Coromandel International: Buy | LTP: Rs 883 | इस स्टॉक में 820 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1,000 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में यह स्टॉक 13 फीसदी का अपसाइड दिखा सकता है।

Delta Corp: Buy | LTP: Rs 222 | इस स्टॉक में 205 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 250 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में यह स्टॉक 13 फीसदी का अपसाइड दिखा सकता है।

Bharat Electronics: Buy | LTP: Rs 219 | इस स्टॉक में 205 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 240 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में यह स्टॉक 10 फीसदी का अपसाइड दिखा सकता है।

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान की पसंद

Siemens: Buy | LTP: Rs 2,300.5 | इस स्टॉक में 2,100 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 2,550 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में यह स्टॉक 11 फीसदी का अपसाइड दिखा सकता है।

Tata Motors: Buy | LTP: Rs 404.3 | इस स्टॉक में 350 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 470 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में यह स्टॉक 16 फीसदी का अपसाइड दिखा सकता है।

Tata Steel: Buy | LTP: Rs 1,097 | इस स्टॉक में 1,000 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1,300 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में यह स्टॉक 19 फीसदी का अपसाइड दिखा सकता है।

5paisa.com के रुचित जैन की पसंद

Godrej Consumer Products: Buy | LTP: Rs 797.2 | इस स्टॉक में 744 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 870 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में यह स्टॉक 9 फीसदी का अपसाइड दिखा सकता है।

ONGC Futures: Sell | LTP: Rs 154.2 | इस स्टॉक में 162 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 140 रुपये के लक्ष्य के लिए बिकवाली करें। 3-4 हफ्ते में यह स्टॉक 9 फीसदी का अपसाइड दिखा सकता है।

Religare Broking के अजित मिश्रा की पसंद

Mahindra & Mahindra: Buy | LTP: Rs 889.5 | इस स्टॉक में 830 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1,030 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में यह स्टॉक 16 फीसदी का अपसाइड दिखा सकता है।

Canara Bank Futures: Sell | LTP: Rs 191.75 | इस स्टॉक में 210 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 165 रुपये के लक्ष्य के लिए बिकवाली करें। 3-4 हफ्ते में यह स्टॉक 14 फीसदी का अपसाइड दिखा सकता है।

Manappuram Finance Futures: Sell | LTP: 98.35 | इस स्टॉक में 113 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 82 रुपये के लक्ष्य के लिए बिकवाली करें। 3-4 हफ्ते में यह स्टॉक 17 फीसदी का अपसाइड दिखा सकता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।