Axis Bank खरीदेगा CITI Group का कंज्यूमर कारोबार, दिग्गज ब्रोकरेजेस से जानें स्टॉक से कैसे होगी कमाई

MS ने Axis Bank पर ओवरवेट रेटिंग देकर इसका लक्ष्य 930 रुपये तय किया है

अपडेटेड Mar 31, 2022 पर 9:59 AM
Story continues below Advertisement
Axis Bank की कार्ड बैलेंस शीट इस डील से 57% बढ़ेगी और इसके क्रेडिट कार्ड ग्राहक 31% बढ़ेंगे

CNBC-आवाज़ की खबर पर एक बार फिर से मुहर लगी। CITI Group ने कंज्यूमर कारोबार बेचने का ऐलान किया। CITI Group के कंज्यूमर बिजनेस को एक्सिस बैंक (Axis Bank) 12 हजार 325 करोड़ रुपए में खरीदेगा। सिटी के 3600 कर्मचारी Axis Bank में ट्रांसफर होंगे। ये डील अगले साय यानी कि 2023 के जनवरी-जून तक पूरी हो सकती है।

CITI GROUP का कहना है कि सिटी के पास 26 लाख क्रेडिट कार्ड ग्राहक हैं। कंपनी होम लोन और वेल्थ मैनेजमेंट बिजनेस भी शामिल है। इस डील से Axis Bank की कार्ड बैलेंस शीट 57% बढ़ेगी। Axis Bank के क्रेडिट कार्ड ग्राहक 31% बढ़ेंगे। इतना ही नहीं डील से Axis Bank का डिपॉजिट बेस 7% बढ़ेगा। वहीं बैंक को डील के लिए कुछ फंड जुटाना पड़ सकता है।

MS की Axis Bank पर राय


MS ने Axis Bank पर ओवरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 930 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि डील से बैंक की फ्रेंचाइजी मजबूत होगी। हालांकि CITI के ग्राहकों के छोड़ने को मैनेज करना अहम होगा।

Buzzing Stocks:आज ऐक्शन में रहने वाले Axis Bank, ONGC, Nazara Technologies और अन्य स्टॉक्स

CLSA की Axis Bank पर राय

CLSA ने Axis Bank पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1080 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि CITI रिटेल बिजनेस डील बैंक के लिए बेहतर है। अर्निंग के 19 गुना पर डील फेयर है और मुनाफे पर इसका असर नहीं होगा।

Jefferies की Axis Bank पर राय

Jefferies ने Axis Bank पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1004 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि डील से क्रेडिट कार्ड का बेस 31% बढ़ेगा। डील से वेल्थ AUM 42% बढ़ेगा। इसके अलावा डील पर कैपिटल का 2.5% खर्च और CY24 में मुनाफा बढ़ने की उम्मीद है।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।