Get App

नतीजों के बाद AXIS BANK 5% टूटा, दिग्गजों से जानिए खरीदें, बेचें या रहे बनें

मॉर्गन स्टेनली ने एक्सिस बैंक पर "overweight" रेटिंग दी है और इस स्टॉक का लक्ष्य 910 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि Q4 में मुनाफा अनुमान से ज्यादा रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 29, 2022 पर 10:50 AM
नतीजों के बाद AXIS BANK 5% टूटा, दिग्गजों से जानिए खरीदें, बेचें या रहे बनें
प्रभुदास लीलाधर ने एक्सिस बैंक ने buy रेटिंग दी है। हालांकि ब्रोकरेज फर्म ने टारगेट प्राइस में कटौती की है।

आज यानी 29 अप्रैल के कारोबार में एक्सिस बैंक (AXIS BANK) का शेयर 5 फीसदी टूट गया। कंपनी ने 28 अप्रैल को अपने तिमाही नतीजे पेश किए है जिसके मुताबिक चौथी तिमाही में बैंक के नतीजे मिले जुले रहे है। बैंक ने प्रोविजंस में कमी के चलते मुनाफे में जोरदार इजाफा दर्ज किया है। बैंक के मुनाफे में 54 प्रतिशत की सालाना वृद्धि देखने को मिली। मार्च 2022 को समाप्त तिमाही के दौरान प्रोविजंस में गिरावट और बेहतर एसेट क्वालिटी परफॉर्मेंस के चलते बैंक के नतीजे अच्छे आये हैं।

बैंक ने 1 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान भी किया है। बैंक के बोर्ड ने कर्ज के जरिए 3,500 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी। इतना ही नहीं बोर्ड ने बॉरोइंग लिमिट बढ़ाकर 2.5 लाख करोड़ रुपये करने की मंजूरी भी दी।

बैंक ने बीएसई फाइलिंग में कहा कि सालाना आधार पर चौथी तिमाही के दौरान बैंक का मुनाफा 54 प्रतिशत बढ़कर 4,117.8 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल यानी वित्त वर्ष 2021 की चौथी तिमाही के दौरान बैंक का मुनाफा 2,677 करोड़ रुपये रहा था।

सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में बैंक की NII 8,819 करोड़ रुपये रही जबकि इसके 9,142 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया गया था। तिमाही आधार पर एक्सिस बैंक का ग्रॉस NPA 3.17% से घटकर 2.82% रहा। वहीं तिमाही आधार पर बैंक का नेट NPA 0.91% से घटकर 0.73% रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें