निफ्टी 16,800-17,450 के दायरे में कर सकता है कारोबार, आज के इंट्राडे कॉल्स जिनमें हो सकती है दमदार कमाई
जानकारों का कहना है कि इंडेक्स 16,800-17,450 की रेंज में कारोबार करता हुआ नजर आ सकता है। किसी भी तरफ ब्रेकआउट आने पर इसमें डायरेक्शनल मूव देखने को मिल सकता है.
मलय ठक्कर का कहना है कि पिछले हफ्ते दोजी कैंडल रेंज देखने के बाद निफ्टी ने इस हफ्ते रेंजबाउंड एक्शन देखा है।
गुरुवार यानी 28 अप्रैल के कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी 1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। कल के कारोबार में BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में तेजी देखने को मिली। FMCG, पावर, PSE शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। कल के कारोबार में IT, इंफ्रा, बैंकिंग शेयरों में भी खरीदारी रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 701 अंक की बढ़त के साथ 57,521.06 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 1 फीसदी बढ़कर 17,245 के स्तर पर बंद हुआ।
HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि स्मॉलर टाइमफ्रेम चार्ट के अनुसार निफ्टी के लिए शॉर्ट टर्म ट्रेंड फिर से बढ़ गया है। निफ्टी के लिए 17,300-17,350 के स्तर पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है जबकि इसके 16900 पर अहम निचला सपोर्ट बना हुआ है।
GEPL Capital के मलय ठक्कर का कहना है कि पिछले हफ्ते दोजी कैंडल रेंज देखने के बाद निफ्टी ने इस हफ्ते रेंजबाउंड एक्शन देखा है। डेली चार्ट पर इंडेक्स 200-डे एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज - 17,219) के आसपास कारोबार कर रहा है। इंडेक्स ने 16,850-16,900 के जोन में एक डबल बॉटम बनाया है। यही स्तर नीचे की ओर एक प्रमुख सपोर्ट के रूप में कार्य करता हुआ दिखेगा।
वहीं ऊपर की तरफ इंडेक्स के लिए 17,400-17,450 के जोन में रेजिस्टेंस है। ये स्तर पिछले हफ्ते का उच्च और 20 डे एसएमए (17,441) है। जानकारों का कहना है कि इंडेक्स 16,800-17,450 की रेंज में कारोबार करता हुआ नजर आ सकता है। किसी भी तरफ ब्रेकआउट आने पर इसमें डायरेक्शनल मूव देखने को मिल सकता है।
Asian Paints: 3,240 रुपये पर खरीदारी करें, स्टॉपलॉस 3,165 रुपये, लक्ष्य 3,360 रुपये
DCM Shriram: 1,190 रुपये पर खरीदारी करें, स्टॉपलॉस 1,140 रुपये, लक्ष्य 1,275 रुपये
IIFL Securities के अनुज गुप्ता की इंट्राडे पिक्स
Motherson Sumi: खरीदारी करें, स्टॉपलॉस 124 रुपये, लक्ष्य 155 रुपये
Tata Motors: खरीदारी करें, स्टॉपलॉस 414 रुपये, लक्ष्य 460 रुपये
Profitmart Securities के अविनाश गोरक्षकर की इंट्राडे पिक्स
Dabur: खरीदारी करें, स्टॉपलॉस 555 रुपये, लक्ष्य 610 रुपये
DLF: खरीदारी करें, स्टॉपलॉस 367 रुपये, लक्ष्य 405 रुपये
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।