Axis Bank के शेयरों में सिटीग्रुप के भारतीय बैंकिंग कारोबार का अधिग्रहण करने पर दिखी 2% की तेजी

ये डील 2023 कैलेंडर वर्ष की पहली छमाही में पूरा हो जाने की उम्मीद है

अपडेटेड Mar 31, 2022 पर 11:27 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सिटी ग्रुप के साथ डील के बाद गुरुवार के इंट्रा-डे ट्रेड में Axis Bank 2 प्रतिशत बढ़कर 763.90 रुपये के हाई लेवल पर पहुंच गया

सिटीग्रुप (Citigroup) के भारतीय उपभोक्ता बैंकिंग कारोबार का 12,325 करोड़ रुपये के नकद सौदे में अधिग्रहण करने के बाद एक्सिस बैंक (Axis Bank) गुरुवार के इंट्रा-डे ट्रेड में लगभग 2 प्रतिशत बढ़कर 763.90 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया। हालांकि शेयर में उछाल कम हुई और 09:22 बजे तक 0.4 प्रतिशत बढ़कर ये 532 रुपये पर कारोबार कर रहा था। जबकि बीएसई सेंसेक्स 0.1 प्रतिशत बढ़कर 58,764 पर पहुंच गया।

एक्सिस बैंक के शेयर ने 08 मार्च, 2022 को 637 रुपये के इंट्रा-डे लो को छुआ था जिसके बाद से पिछले 17 कारोबारी सत्रों में स्टॉक में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसी अवधि के दौरान, बीएसई बेंचमार्क में 12.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

सिटी की डील के अनुसार एक्सिस बैंक ने क्रेडिट कार्ड, रिटेल बैंकिंग, वेल्थ मैनेजमेंट और कंज्यूमर लोन सहित इसके भारतीय बिजनेस का अधिग्रहण कर लिया है और लगभग 3,600 सिटी कर्मचारियों को एक्सिस में ट्रांसफर कर दिया है। ये डील 2023 कैलेंडर वर्ष की पहली छमाही में पूरा हो जाने की उम्मीद है। इस बिक्री में भारत में सिटी के इंस्टीट्यूशनल क्लाइंट बिजनेस शामिल नहीं हैं।


Axis Bank खरीदेगा CITI Group का कंज्यूमर कारोबार, दिग्गज ब्रोकरेजेस से जानें स्टॉक से कैसे होगी कमाई

बैंक ने एक अलग बयान में कहा, एक्सिस बैंक 86 लाख कार्ड के कुल आधार के साथ क्रेडिट कार्ड का चौथा सबसे बड़ा जारीकर्ता बैंक है। इस सौदे से लगभग 25 लाख क्रेडिट कार्डधारक इसके साथ और जुड़ जायेंगे। इससे इसका देश के कार्ड बिजनेस में से शीर्ष तीन में स्थान बन जाएगा।

प्रेस रिलीज में कहा गया है, "एक्सिस के बरगंडी ब्रांड (Burgundy brand) को बढ़ाने और सुदृढ़ करने के लिए सिटी वेल्थ और निजी बैंकिंग प्रोडक्ट्स (Citi Wealth & Private Banking products) से 1.11 ट्रिलियन एयूएम ऐड होने से यह वेल्थ मैनेजमेंट क्षेत्र में तीसरा सबसे बड़ा कंबाइन्ड एयूएम बन जायेगा।"

वहीं औसत से अधिक ग्राहक फ्रैंचाइजी के लिए अपेक्षा से सस्ते मूल्यांकन के कारण सिटी डील एक्सिस बैंक की संभावनाओं को बढ़ा सकती है। इसके अलावा ऐक्सिस बैंक के लिए स्मूथ इंटीग्रेशन की चुनौती भी रहेगी।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।