आज यानी बुधवार 2 मार्च 2022 के कारोबार में Bajaj Auto Ltd, Eicher Motors Ltd, और TVS Motors Co Ltd जैसे टू-व्हीलर के शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है। कल इन कंपनियों के फरवरी महीने के बिक्री आंकड़े आए थे। इन आंकड़ो के मुताबिक इनके होलसेल बिक्री के आंकड़े उम्मीद से कमजोर रहे है।
आज के शुरुआती कारोबार में Bajaj Auto lost 5.3%, Eicher Motors fell 1.2%, और TVS Motors Ltd 2.5% की गिरावट देखने को मिली।
मार्केट एनालिस्ट का कहना है कि टू-व्हीलर कंपनियों के फरवरी बिक्री आंकड़ो में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और ग्रामीण मांग पर दबाव का असर देखने को मिला है।
मंगलवार को आए ऑटो बिक्री आंकड़ो के मुताबिक फऱवरी महीने में मार्केट लीडर हीरो मोटोकॉर्प की होलसेल बिक्री सालाना आधार पर 29 फीसदी की कमजोरी के साथ 3.58 लाख यूनिट पर रही है। इस अवधि इसकी घरेलू बिक्री भी 31.57 फीसदी की गिरावट के साथ 3.31 लाख यूनिट पर रही है। पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी ने घरेलू बाजार में 4.84 लाख यूनिट बेचे थे।
आयशर मोटर्स के फरवरी महीने के बिक्री आंकड़ो के मुताबिक Royal Enfield's की बिक्री में सालाना आधार पर 15 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है जो कि उम्मीद से कम रही है। इसी तरह इसका एक्सपोर्ट इसी साल के जनवरी के 9,000 से घटकर फरवरी में 7,000 पर आ गया है। कंपनी का कहना है कि सेमी कंडक्टर चिप की समस्या फरवरी महीने में भी बनी रही। जिसका असर कंपनी के प्रदर्शन पर देखने को मिला है।
इसी तरह फरवरी महीने में TVS Motors की कुल बिक्री में सालाना आधार पर 5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है और यह 2.82 लाख यूनिट पर रही है। बता दें कि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 2.85 लाख यूनिट बेचे थे। इसी तरह फरवरी में कंपनी की घरेलू टू-व्हीलर बिक्री 1.73 लाख यूनिट रही है। इसमें सालाना आधार पर 11 फीसदी की गिरावट देखने को मिल सकता है।