Bajaj Auto : जून में कमजोर बिक्री के बाद शेयरों पर दबाव, अब क्या करें निवेशक?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने कहा, कंपनी ने हाल में सीटी100 की बिक्री बंद कर दी है जिसके चलते डिमांड कमजोर हुई है । इसके साथ ही अब बाजार में सबसे सस्ता मॉडल Bajaj Auto का नहीं, बल्कि उसकी प्रतिस्पर्धी कंपनी बेच रही है

अपडेटेड Jul 04, 2022 पर 10:22 AM
Story continues below Advertisement
जून में बजाज ऑटो की टूव्हीलर्स की बिक्री 20 फीसदी घटकर 1,25,083 यूनिट रह गई। बड़ी बात यह है कि पिछले साल जून के कोविड-19 की दूसरी वेव से प्रभावित होने के बावजूद ऐसा हुआ है

Bajaj Auto Shares : जून में टूव्हीलर्स की कमजोर बिक्री के चलते बजाज ऑटो के शेयरों पर दबाव बना हुआ है। शुक्रवार को बीएसई पर कंपनी के शेयर 2.20 फीसदी कमजोर होकर 3,624 रुपये पर बंद हुए। वहीं सोमवार, 4 जुलाई को शुरुआती कारोबार में शेयर की कीमत लगभग फ्लैट बनी हुई है। दरअसल, जून में बजाज ऑटो की टूव्हीलर्स की बिक्री 20 फीसदी घटकर 1,25,083 यूनिट रह गई। बड़ी बात यह है कि पिछले साल जून के कोविड-19 की दूसरी वेव से प्रभावित होने के बावजूद ऐसा हुआ है।

हालांकि, कंपनी की कुल बिक्री सालाना आधार पर 2 फीसदी बढ़कर 3,15,948 यूनिट रही, जिसकी मुख्य वजह निर्यात में 23 फीसदी की बढ़ोतरी रही जो बढ़कर 1,90,865 यूनिट के स्तर पर पहुंच गया। वहीं घरेलू बाजार में बिक्री 20 फीसदी घट गई।

सीटी100 की बिक्री बंद होने से लगा झटका


एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने कहा, कंपनी ने हाल में सीटी100 की बिक्री बंद कर दी है जिसके चलते डिमांड कमजोर हुई है । इसके साथ ही अब बाजार में सबसे सस्ता मॉडल Bajaj Auto का नहीं, बल्कि उसकी प्रतिस्पर्धी कंपनी बेच रही है। इससे बजाज ऑटो को 100 सीसी सेगमेंट में झटका लगा है, जहां पहले तक उसे ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी बिक्री हासिल होती थी।

जून 2022 में विदेशी निवेशकों ने रिकॉर्ड 50,203 करोड़ रुपए की बिकवाली की, जानिए क्यों घट रहा है भारतीय शेयर बाजार से भरोसा

बजाज ऑटो सप्लाई से जुड़ी बाधाओं से सबसे ज्यादा प्रभावित कंपनियों में से एक रही है। ज्यादातर डीलर्स को 125 सीसी और उससे ऊपर के सेगमेंट में डिमांड की तुलना में सिर्फ 25-30 फीसदी गाड़ियां मिल रही हैं।

200 दिन के मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड हो रह शेयर

यह लार्ज कैप स्टॉक 200 दिन के मूविंग एवरेज से ऊपर, लेकिन 5 दिन, 20 दिन, 50 दिन और 100 दिन के मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड हो रहा है। बजाज ऑटो के शेयर ने 1 जुलाई, 2021 को 4,250 रुपये का 52 हफ्ते का हाई छूआ था और 20 दिसंबर, 2021 को 3,028.35 रुपये का 52 हफ्ते का निचला स्तर छूआ था। स्टॉक एक साल में 13.88 फीसदी कमजोर हो चुका है और इस साल 11.42 फीसदी मजबूत हो चुका है।

राकेश झुनझुनवाला ने इन दो शेयरों में इस हफ्ते गंवाए 1000 करोड़ रुपए, आइए डालते हैं इन पर एक नजर

क्या कहते हैं ब्रोकरेज

BofA Securities ने मुख्य एक्सपोर्ट मार्केट्स (विशेषकर नाइजीरिया) में चुनौतियों को देखते हुए बजाज ऑटो को डाउनग्रेड किया है। ब्रोकरेज को वित्त वर्ष 23 में बाजार के 8-10 फीसदी ग्रोथ के अनुमान की तुलना में एक्सपोर्ट वॉल्यूम में गिरावट का अनुमान जाहिर किया है।

पिछले सप्ताह की शुरुआत में रेलिगेयर ब्रोकिंग ने 4,290 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ बजाज ऑटो के लिए खरीद की सलाह दी थी।

27 जून को कंपनी ने 2,500 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक का ऐलान किया था। बायबैक कुल पेड अप शेयर कैपिटल का 9.61 फीसदी है। कंपनी ने कहा कि उसके बोर्ड ने 4,600 तक की कीमत पर शेयरों के बायबैक को मंजूरी दी है।

डिसक्लेमर : मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।