Get App

Bajaj Auto : जून में कमजोर बिक्री के बाद शेयरों पर दबाव, अब क्या करें निवेशक?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने कहा, कंपनी ने हाल में सीटी100 की बिक्री बंद कर दी है जिसके चलते डिमांड कमजोर हुई है । इसके साथ ही अब बाजार में सबसे सस्ता मॉडल Bajaj Auto का नहीं, बल्कि उसकी प्रतिस्पर्धी कंपनी बेच रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 04, 2022 पर 10:22 AM
Bajaj Auto : जून में कमजोर बिक्री के बाद शेयरों पर दबाव, अब क्या करें निवेशक?
जून में बजाज ऑटो की टूव्हीलर्स की बिक्री 20 फीसदी घटकर 1,25,083 यूनिट रह गई। बड़ी बात यह है कि पिछले साल जून के कोविड-19 की दूसरी वेव से प्रभावित होने के बावजूद ऐसा हुआ है

Bajaj Auto Shares : जून में टूव्हीलर्स की कमजोर बिक्री के चलते बजाज ऑटो के शेयरों पर दबाव बना हुआ है। शुक्रवार को बीएसई पर कंपनी के शेयर 2.20 फीसदी कमजोर होकर 3,624 रुपये पर बंद हुए। वहीं सोमवार, 4 जुलाई को शुरुआती कारोबार में शेयर की कीमत लगभग फ्लैट बनी हुई है। दरअसल, जून में बजाज ऑटो की टूव्हीलर्स की बिक्री 20 फीसदी घटकर 1,25,083 यूनिट रह गई। बड़ी बात यह है कि पिछले साल जून के कोविड-19 की दूसरी वेव से प्रभावित होने के बावजूद ऐसा हुआ है।

हालांकि, कंपनी की कुल बिक्री सालाना आधार पर 2 फीसदी बढ़कर 3,15,948 यूनिट रही, जिसकी मुख्य वजह निर्यात में 23 फीसदी की बढ़ोतरी रही जो बढ़कर 1,90,865 यूनिट के स्तर पर पहुंच गया। वहीं घरेलू बाजार में बिक्री 20 फीसदी घट गई।

सीटी100 की बिक्री बंद होने से लगा झटका

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने कहा, कंपनी ने हाल में सीटी100 की बिक्री बंद कर दी है जिसके चलते डिमांड कमजोर हुई है । इसके साथ ही अब बाजार में सबसे सस्ता मॉडल Bajaj Auto का नहीं, बल्कि उसकी प्रतिस्पर्धी कंपनी बेच रही है। इससे बजाज ऑटो को 100 सीसी सेगमेंट में झटका लगा है, जहां पहले तक उसे ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी बिक्री हासिल होती थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें