बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) ने तीसरी तिमाही के लिए मजबूत अपडेट दिया। कंपनी ने कहा AUM में 26% का उछाल नजर आया है और asset quality भी बेहतर नजर आ रही है। इस बार नए लोन की संख्या भी 60 लाख से बढ़कर 74 लाख हुई। इस स्टॉक पर ब्रोकरेज हाउसेज की मिलीजुली राय हैं और किसी ने अपना टारगेट बढ़ाया तो किसी ने बिकवाली की रेटिंग दी है। जानते हैं स्टॉक पर ब्रोकरेज की राय-
BROKERAGES ON BAJAJ FINANCE
MORGAN STANLEY की BAJAJ FINANCE पर राय
MORGAN STANLEY ने BAJAJ FINANCE पर ओवरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 9060 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q3 अपडेट के मुताबिक उम्मीद से बेहतर लोन ग्रोथ हुई है। कंपनी की एसेट क्वालिटी भी मजबूत रहने की उम्मीद है। कंपनी ने इस तिमाही में रिकॉर्ड 26 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं। तिमाही आधार पर AUM में 8.6% उछाल नजर आया जबकि सालाना आधार पर 26.3% उछाल दिखाई दिया है।
CLSA की BAJAJ FINANCE पर राय
CLSA ने BAJAJ FINANCE पर बिकवाली की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 6000 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कोविड के बाद ग्रोथ के लिहाज से ये कंपनी की सबसे मजबूत तिमाही है। तिमाही आधार पर इसके लोन डिस्बर्सल में तेजी दिखी है लेकिन प्री-कोविड तिमाही से कम है। वहीं तिमाही आधार पर AUM में 9% की उम्मीद से ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है।