शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।
जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है-
ITC: कंपनी ने मास्टर शेफ ब्रांड के तहत प्लांट-बेस्ड मीट प्रोडक्ट्स का कारोबार शुरू किया है।
Affle India | हांगकांग की वैल्यू पार्टनर्स हाई-डिविडेंड स्टॉक्स फंड (Value Partners High-Dividend Stocks Fund) ने कंपनी में 1,194.25 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 1,05,739 इक्विटी शेयर खरीदे, जबकि मालाबार इंडिया फंड लिमिटेड एफडीआई (Malabar India Fund Limited FDI) ने बीएसई पर इक्विटी बेची, जैसा कि ब्लॉक डील डेटा से पता चला है।
Hatsun Agro Product | हांगकांग की वैल्यू पार्टनर्स हाई-डिविडेंड स्टॉक्स फंड ने कंपनी में 1,262.15 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 1,12,685 इक्विटी शेयर खरीदे, हालांकि, मालाबार इंडिया फंड लिमिटेड (न्यूयॉर्क स्थित सुमीत नगर द्वारा संचालित एक हेज फंड) इसमें विक्रेता रहा ऐसा बीएसई ब्लॉक डील डेटा से पता चला।
IndiaMART InterMESH | हांगकांग की वैल्यू पार्टनर्स हाई-डिविडेंड स्टॉक्स फंड ने कंपनी में 15,365 इक्विटी शेयर 6,574.15 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे, हालांकि, मालाबार सेलेक्ट फंड बीएसई पर विक्रेता रहा जैसा कि ब्लॉक डील डेटा से पता चला।
La Opala Rg | हांगकांग स्थित वैल्यू पार्टनर्स हाई-डिविडेंड स्टॉक्स फंड ने कंपनी में 430.65 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 2,33,428 इक्विटी शेयर खरीदे, जबकि, मालाबार इंडिया फंड लिमिटेड ने बीएसई पर शेयर बेचे, जैसा कि ब्लॉक डील डेटा से पता चला है।
Go Fashion India | एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट (SBI Funds Management) ने 3 जनवरी को ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए कंपनी में 0.85 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी, जिससे कंपनी में इनकी शेयरहोल्डिंग पहले के 4.57 प्रतिशत से बढ़कर 5.43 प्रतिशत हो गई।
Jyoti | फिनक्वेस्ट फाइनेंशियल सॉल्यूशंस (Finquest Financial Solutions) ने खुले बाजार लेनदेन के जरिये कंपनी में 0.69 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची जिससे कंपनी में इनकी शेयरहोल्डिंग 11.15 प्रतिशत से घटकर 10.46 प्रतिशत हो गई।
Shree Cement | केयर ने कंपनी के कमर्शियल पेपर पर A1+ रेटिंग की फिर से पुष्टि की है।