BANDHAN BANK, MACROTECH और Paytm पर ब्रोकरेजेस से जानें खरीदें, बेचें या करना है होल्ड

JEFFERIES ने BANDHAN BANK पर खरीदारी की रेटिंग देकर लक्ष्य 380 रुपये प्रति शेयर तय किया है

अपडेटेड Apr 07, 2022 पर 11:18 AM
BANDHAN BANK, MACROTECH और Paytm पर जानिये ब्रोकरेजेस का नजरिया

सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके, तो जानते हैं कि आज किन शेयरों पर टिकी हैं। इसके साथ ही इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है। तो जानते है इन स्टॉक्स पर खरीदने, बेचने या होल्ड करने पर है दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर-

Brokerages on BANDHAN BANK

JEFFERIES की BANDHAN BANK पर राय


JEFFERIES ने BANDHAN BANK पर राय व्यक्त करते हुए इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इस शेयर का लक्ष्य 380 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि बैंक के पास पर्याप्त लिक्विडिटी है। इसके अलावा ये इंश्योरेंस में भी निवेश कर सकती है। वहीं IDFC MF डील पूरे होने में 6 महीने लग सकते हैं।

Tata Motors और RIL पर दिग्गज ब्रोकरेजेस से जानिये कमाई के लिए निवेश रणनीति

Brokerages on MACROTECH

JEFFERIES की MACROTECH पर राय

JEFFERIES ने MACROTECH पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1475 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि 3,460 करोड़ रुपये के साथ प्री-सेल्स रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंच गया है। कंपनी की प्री-सेल्स में 37% का उछाल देखने को मिला है। कंपनी की कारोबार में मजबूत डिमांड नजर आई है। वहीं कंपनी के नए प्रोजेक्ट से डबल डिजिट सेल्स ग्रोथ मुमकिन है।

Brokerages on Paytm

MS की Paytm पर राय

MS ने Paytm पर राय व्यक्त करते हुए इसमें इक्वल-वेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 935 रुपये तय किया है। इसमें सालाना आधार पर 105% के साथ GMV ग्रोथ मजबूत नजर आ रही है। इसने 6 तिमाहियों में Operating EBITDA ब्रेकइवेन का गाइडेंस दिया हैं।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।