Tata Motors और RIL पर दिग्गज ब्रोकरेजेस से जानिये कमाई के लिए निवेश रणनीति

MORGAN STANLEY ने RIL पर ओवरवेट रेटिंग देकर कहा कि ये शेयर उनके टॉप पिक में शामिल है

अपडेटेड Apr 07, 2022 पर 10:17 AM
Story continues below Advertisement
MS ने Tata Motors पर राय ओवरवेट रेटिंग देकर इसका लक्ष्य 561 रुपये तय किया है

किसी भी शेयर में उछाल या गिरावट उस कंपनी के अपने प्रदर्शन के अलावा उस सेक्टर में आये हुए उतार-चढ़ाव पर भी निर्भर करता है। बाजार में बैंठे हुए दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज इन सभी बातों पर नजदीकी नजर बनाये रखते हैं। ब्रोकरेज हाउसेज के एक्सपर्ट और विश्लेषक अपने अध्ययन और विश्लेषण से बाजार में हुए छोटे-बड़े बदलावों के आधार पर निवेशकों के लिए सलाह पेश करते हैं। जानते हैं आज किन शेयरों में दांव लगाने की दिग्गज ब्रोकरेजेस सलाह दे रहे हैं-

Brokerages on Tata Motors

MS की Tata Motors पर राय


MS ने Tata Motors पर राय देते हुए इस पर ओवरवेट रेटिंग दी है और इसका लक्ष्य 561 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इलेक्ट्रिक SUV कॉन्सेप्ट से पर्दा उठाया गया है। वहीं ICE की तुलना में EV में ज्यादा मार्केट शेयर संभव है।

CLSA की Tata Motors पर राय

CLSA की Tata Motors पर बिकवाली की रेटिंग बनाये रखी है। उन्होंने इस शेयर पर 392 रुपये का लक्ष्य तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने इलेक्ट्रिक SUV कॉन्सेप्ट से पर्दा उठाया है। कंपनी का 10 नए मॉडल पर काम जारी है। वहीं पैसेंजर EV में कंपनी मार्केट लीडर है। जबकि स्पेस में कंपिटीशन की कमी है।

TITAN ने जारी किया Q4 Biz Update, ब्रोकरेजेस ने जानें शेयर पर कमाई की स्ट्रैटजी

Brokerages on RIL

MORGAN STANLEY की RIL पर राय

MORGAN STANLEY ने RIL पर ओवरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2926 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि ये शेयर उनके टॉप पिक में शामिल है। वहीं अच्छे अर्निग साइकल से शेयर में जोश देखने को मिल रहा है। कंपनी की मल्टी ईयर अर्निंग और एनएवी अपग्रेड साइकल अच्छा नजर आ रहा है। हालांकि पिछली तिमाही के लिए आने वाली अर्निंग रिपोर्ट निराशाजनक हो सकती है।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।