Get App

इस बैंकिंग शेयर में दिखेगी 30 रुपये की अपसाइड, डीलिंग रूम्स ने इस मेटल स्टॉक में भी कराई जोरदार खरीदारी

डीलर्स ने आज पीएसयू मेटल स्टॉक पर दांव लगाने की सलाह दी है। डीलर्स ने इसमें BTST strategy यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की राय दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 06, 2022 पर 3:44 PM
इस बैंकिंग शेयर में दिखेगी 30 रुपये की अपसाइड, डीलिंग रूम्स ने इस मेटल स्टॉक में भी कराई जोरदार खरीदारी
डीलर्स ने बैकिंग स्टॉक में पोजीशनल खरीदारी करने की सलाह दी है। इसमें आज FII द्वारा भी खरीदारी की गई लिहाजा डीलर्स ने भी इस पर बुलिश नजरिया अपनाया है

सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।

जानिये कैसा रहा बाजार का हाल

बाजार में निचले स्तरों से शानदार रिकवरी देखने को मिली। निफ्टी नीचे से 100 अंक सुधरकर 17700 के पास आया। Reliance, ICICI Bank, HDFC Bank, Bharti Airtel ने बाजार में जोश भरा। वहीं मिडकैप इंडेक्स में आज outperform कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें