BONANZA PORTFOLIO, Rohan Patil

BONANZA PORTFOLIO, Rohan Patil
कल के कारोबार में बाजार में लगातार तीसरे दिन कमजोरी देखने को मिली और निफ्टी डेली टाइम फ्रेम पर लगातार दूसरे दिन अपने 21 DEMA के करीब बंद हुआ। वीकली चार्ट पर बेंचमार्क इंडेक्स ने एक बियरिश इवनिंग स्टार कैंडलेस्टिक पैटर्न बना लिया है और 17500 के नीचे फिसल गया है। इसमें डेढ़ फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है।
अक्टूबर 2021 के दूसरे हफ्ते से मोमेंटम ऑक्सीलेटर RSI वीकली टाइम फ्रेम पर लोअर लो लोअर हाई फॉर्मेशन बनाता नजर आ रहा है। जो करेंट ट्रेन्ड में सुस्ती का संकेत दे रहा है। इसी तरह MACD इंडिकेटर ने भी डेली चार्ट पर सिंगल लाइन के नीचे जाते हुए एक अर्ली रिवर्सल का संकेत दिया है। अगर निफ्टी 17300 के नीचे फिसलता है तो निफ्टी पर बन रहे हायर हाईज और हायर लो का फॉर्मेशन का असर नहीं रह जाएगा।
डेली टाइम फ्रेम बाजार का वौलेटिलिटी इंडेक्स India VIX 21-DMA के नीचे बंद होना जारी रखे हुए हैं और पिछले कुछ दिनों से यह 20 के स्तर के नीचे बंद हो रहा है। India VIX नीचे की तरफ फिसलना ट्रेडरों के लिए निश्चित तौर पर एक अच्छा संकेत है। क्योंकि इससे बाजार का उतार-चढ़ाव कम होने का संदेश मिल रहा है।
इस हफ्ते निचले छोर पर बंद होने के बाद निफ्टी के लिए अब 17,300 - 17,150 पर सपोर्ट नजर आ रहा है। वहीं इसके लिए 17,850-17,950 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है।
यहां हम आपको 2 ऐसे Buy कॉल दे रहें है जिनमें 2-3 हफ्तों में 8 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है।
Glenmark Pharma: Buy | LTP: Rs 477.80 | इस स्टॉक में 460 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 509 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। इस स्टॉक में 2-3 हफ्ते में 6.50 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।
Ramco Cements: Buy | LTP: Rs 812 | इस स्टॉक में 775 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 877 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। इस स्टॉक में 2-3 हफ्ते में 8 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।