Get App

इस हफ्ते अच्छी कमाई के लिए चुनिंदा शेयरों पर ही लगाएं दांव और ऊपरी स्तरों पर करें मुनाफा वसूली : 5paisa.com के रुचित जैन

Angel One के समीत चव्हाण का कहना है कि निफ्टी में आगे कुछ कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है। लेकिन ब्रॉडर मार्केट का अंडरटोन बुलिश बना रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2022 पर 8:19 AM
इस हफ्ते अच्छी कमाई के लिए चुनिंदा शेयरों पर ही लगाएं दांव और ऊपरी स्तरों पर करें मुनाफा वसूली : 5paisa.com के रुचित जैन
अब जब तक निफ्टी 17000 के ऊपर टिका रहेगा तब तक इसमें और तेजी की संभावना कामय रहेगी और शॉर्ट टर्म में यह 17300 का स्तर छूता नजर आएगा

29 जुलाई को खत्म हुए हफ्ते में बाजार 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुआ है। US Fed की तरफ से ब्याज दर में उम्मीद के मुताबिक हुई बढ़त और पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के चलते बाजार का सेंटीमेंट सुधरता दिखा है। पिछले हफ्ते Sensex 1498.02 अंक यानी 2.67 फीसदी की बढ़त के साथ 57570.25 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, Nifty 438.85 अंक यानी 2.62 फीसदी की बढ़त के साथ 17158.3 के स्तर पर बंद हुआ। जुलाई महीने में Sensex-Nifty में 8.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

Mehta Equities के प्रशांत तापसे का कहना है कि शुक्रवार 29 जुलाई की सबसे बड़ी पॉजिटिव बात यह रही कि निफ्टी अपने 200-DMA के ऊपर बंद हुआ है। तमाम मोमेंटम स्टॉक भी अच्छा करते नजर आए और अंत में निफ्टी ने जुलाई महीने की समाप्ति 8.73 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ की है।

अब सोमवार 1 अगस्त से शुरू होने वाला हफ्ता बाजार के लिए कैसा रह सकता है इस पर बात करते हुए Sharekhan के गौरव रत्नपारखी का कहना है कि पिछले कारोबारी निफ्टी 17000 के अपने मनोवैज्ञानिक लेवल से ऊपर बंद हुआ। तकनीकी नजरिए से देखें तो इसने अप्रैल-जून की अवधि में आई गिरावट के 61.8 फीसदी हिस्से की भरपाई कर ली है और अपने 200DMA को एक बार फिर पार कर लिया है। अब जब तक निफ्टी 17000 के ऊपर टिका रहेगा तब तक इसमें और तेजी की संभावना कामय रहेगी और शॉर्ट टर्म में यह 17300 का स्तर छूता नजर आएगा।

Religare Broking के अजीत मिश्रा का कहना है कि 16800 पर स्थित जून के हाई का अहम पड़ाव पार कर चुका है। अब हमारी नजर 17400 के लक्ष्य पर लगी हुई है। बाजार भागीदारों को इसी के मुताबिक अपनी पोजीशन तय करनी चाहिए और गिरावट पर खऱीदारी की रणनीति पर कायम रहना चाहिए। बाजार की तेजी में सभी सेक्टर भागीदारी कर रहे हैं ऐसे में हमें पिटे शेयरों में टर्नएराउंड वाले शेयरों को खोजने की जगह टॉप परफार्मरों पर नजर रखनी चाहिए। इस समय ऑटो, एफएमसीजी, बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयर अच्छे नजर आ रहे हैं। हमें इन्ही सेक्टरों से अपने चुनाव करने चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें