Trade setup for today : बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

16500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 16900और फिर 16700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही

अपडेटेड Aug 01, 2022 पर 8:21 AM
16000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 16100 और फिर 16300 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही

बाजार इस समय मजबूती के साथ खड़ा दिख रहा है। पिछले कारोबारी दिन यानी 29 जुलाई को बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली। पिछले कारोबारी दिन निफ्टी 17100 को मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुआ था। यूएस फेड की की तरफ से दरों में बहुत आक्रामक बढ़ोतरी न करने के संकेत से बाजार में एफआईआई की खरीदारी भी लौटी है। बाजार का सेंटीमेंट सुधरने से बाजार में चौतरफा खरीदारी दिखी है। जिसके चलते 29 जुलाई के BSE Sensex 712 अंक यानी 1.25 फीसदी की बढ़त के साथ 57570 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 229 अंक यानी 1.35 फीसदी की बढ़त के साथ 17158 के स्तर पर बंद हुआ।

Chartviewindia के मजहर मोहम्मद का कहना है कि बुल्स के बढ़े आत्मविश्वास के बीच अगर निफ्टी 17018 के स्तर (29 जुलाई का इंट्राडे लो) के ऊपर बंद होता है तो फिर ये 17550 की ओर जाता दिख सकता है। हालांकि सिर्फ तीन में 16438 को लो से 17170 तक की जोरदार तेजी के बाद थोड़े कंसोलीडेशन ये प्रॉफिट बुकिंग से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

ऐसे में किसी गिरावट पर ही नई पोजीशन लेने को सलाह होगी। इसके लिए क्लोजिंग बेसिस पर 17020 का स्टॉप-लॉस जरूर लगाएं। 200 डे एसएमए के ऊपर कुछ करोबारी सत्रों में कंसोलीडेशन के बाद निफ्टी में 17500 का हायर टारगेट देखने को मिल सकता है।


BSE की टॉप 10 कंपनियों में 8 के मार्केट कैप में 1.91 लाख करोड़ रुपये का इजाफा, इन कंपनियों को हुआ फायदा

29 जुलाई के कारोबार में ब्रॉडर मार्केट का प्रदर्शन बेंचमार्क की तुलना में ज्यादा बेहतर रहा है। Nifty मिड कैप इंडेक्स 1.4 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। वहीं, Nifty स्मॉल कैप इंडेक्स 1.7 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुआ था। पिछले कारोबारी दिन NSE पर हर 1 गिरने वाले शेयर पर 2 बढ़ने वाले शेयर देखने को मिले थे।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17060 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 16962 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17215 फिर 17271 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 37223 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 36955 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 37757 फिर 38022पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

18000 की स्ट्राइक पर 17.92 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो अगस्त सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17000 पर सबसे ज्यादा 16.52 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17500 की स्ट्राइक पर 14.29 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।

17100 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 4.99 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 18000 पर भी 4.32 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।

16500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 16900और फिर 16700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।

पुट ऑप्शन डेटा

16500 की स्ट्राइक पर 25.36 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो अगस्त सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 16000 पर सबसे ज्यादा 18.58 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17000 की स्ट्राइक पर 15.8 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।

17100 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 6.34 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17000 पर भी 6.04 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 17200 पर 5.6 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।

16000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 16100 और फिर 16300 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें Power Grid Corporation of India, Marico, Petronet LNG, Ambuja Cements, और ITC के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

FII और DII आंकड़े

29 जुलाई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1,046.32 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 0.91 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

1 अगस्त को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

111 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में 111 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Delta Corp, Chambal Fertilizers, Max Financial Services, Cipla और SBI Life Insurance Company के नाम शामिल हैं।

9 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 9 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Laurus Labs, State Bank of India, Coromandel International, Piramal Enterprises, और Whirlpool के नाम शामिल हैं।

20 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Dr Reddy's Laboratories, Intellect Design Arena, Indiabulls Housing Finance, Jubilant Foodworks और Shriram Transport Finance के नाम शामिल हैं।

56 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Dixon Technologies, Container Corporation of India, Crompton Greaves Consumer Electricals, Bharat Forge और Can Fin Homes के नाम शामिल हैं।

1 अगस्त को आने वाले नतीजे

ITC, UPL, Zomato, Arvind, Bajaj Consumer Care, Barbeque-Nation Hospitality, Carborundum Universal, Castrol India, Escorts Kubota, Eveready Industries India, Indo Count Industries, Kansai Nerolac Paints, Max Financial Services, Prudent Corporate Advisory Services, Punjab & Sind Bank, The Ramco Cements, RateGain Travel Technologies, Thyrocare Technologies, Triveni Turbine और Varun Beverages के नतीजे 1 अगस्त को आएंगे।

खबरों वाले शेयर इन पर 1 अगस्त को बनी रहे नजर

Bank of Baroda,IDFC First Bank,Dr Reddy's Laboratories,Rain Industries,Zee Entertainment Enterprises,Yes Bank,Cipla,JSW Energy,DLF के शेयर सोमवार 1 अगस्त को अपने तिमाही नतीजों या दूसरी खास खबर के दम पर ऐक्शन में रहेंगे। इन पर नजरें बनीं रहनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।