BSE सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों के मार्केट कैप (Market Cap) में पिछले हफ्ते 1,91,622.95 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। सबसे ज्यादा फायदे में बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) रहीं। पिछले हफ्ते 30 शेयरों वाला BSE बेंचमार्क 1,498.02 अंक यानी 2.67 फीसदी का उछाल आया। पिछले दो हफ्ते से घरेलू बाजार में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 57,673.19 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,36,447.88 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services - TCS) का m-cap 47,494.49 करोड़ रुपये बढ़कर 12,07,779.68 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। HDFC बैंक का m-cap 14,978.42 करोड़ रुपये बढ़कर 4,31,679.65 करोड़ रुपये हो गया।
इसी तरह इन्फोसिस (Infosys) का m-cap 18,219 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,52,012.91 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। HDFC का मार्केट कैप 14,978.42 करोड़ रुपये बढ़कर 4,31,679.65 करोड़ रुपये और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State bank of India – SBI) का m-cap 12,940.69 करोड़ रुपये बढ़कर 4,71,397.99 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। ICICI बैंक का m-cap 12,873.62 करोड़ रुपये बढ़कर 5,69,400.43 करोड़ रुपये पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) का m-cap 3,962.45 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 16,97,208.18 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
इसके उलट, भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India -LIC) का m-cap 7,020.75 करोड़ रुपये गिरकर 4,28,739.97 करोड़ रुपये पर आ गया। पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (Hindustan Unilever Limited) का m-cap 810.61 करोड़ रुपये से घटकर 6,19,551.97 करोड़ रुपये हो गया।
पिछले हफ्ते टॉप 10 कंपनियों की रैंकिंग में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही। इसके बाद TCS, HDFC बैंक, इन्फोसिस (Infosys), हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (Hindustan Unilever Limited), ICICI बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), बजाज फाइनेंस, HDFC और भारतीय जीवन बीमा निगम ( LIC) का स्थान रहा।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)