Multibagger Stocks: भारतीय शेयर बाजार में जुलाई के दूसरे हफ्ते से तेजी बनी रही है। ग्लोबल मार्केट के सपोर्ट और FII की बिकवाली घटने से निफ्टी 17000 के मनोवैज्ञानिक लेवल से ऊपर बंद रहने में कामयाब रहा। इसके साथ ही रुपए में सुधार, मजबूत तिमाही नतीजों में और अच्छे मॉनसून से भी बाजार को सपोर्ट मिला है।
इस हफ्ते BSE सेंसेक्स 1,498.02 अंक यानि 2.67% बढ़कर 57,570.25 पर बंद हुआ है। जबकि निफ्टी 438.85 अंक यानि 2.62% बढ़कर 17158.3 पर बंद हुआ है। जुलाई में दोनों सूचकांक 8.5% चढ़े हैं।
सेक्टर के हिसाब से देखें तो मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा मजबूती रही। निफ्टी मेटल 29 जुलाई को खत्म हफ्ते में 7.7% चढ़कर बंद हुआ है। इसके बाद निफ्टी मीडिया है जिसमें 5% की तेजी आई है। 3.5% की तेजी के साथ निफ्टी इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इंडेक्स तीसरे नंबर है।
29 जुलाई को खत्म हफ्ते में मिडकैप 1.6%, स्मॉलकैप 1% और लार्जकैप 2.5% की तेजी के साथ बंद हुआ है। अगर हम पूरे जुलाई महीने की बात करें तो स्मॉलकैप और लार्जकैप 9-9% और मिडकैप 10.7% चढ़ा है।
पिछले हफ्ते FII ने 145.87 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे। हालांकि इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,238.51 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। जबकि जुलाई के पूरे महीने में FII ने 6,567.71 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे। जबकि DII ने 10,546.02 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे।
इस दौरान 350 से ज्यादा स्मॉल कैप शेयरों में 10-103 फीसदी तक की तेजी रही। पीसी ज्वैलर्स, ब्राइटकॉम ग्रुप, श्री रयालासीमा, हाई स्ट्रेंथ, लाथ सुपरजेनेरिक्स, अनंत राज, बजाज हेल्थकेयर, ल्यूमैक्स ऑटो, एस्ट्रा माइक्रोवेब प्रोडक्ट्स, डीलिंक इंडिया, नवकर कॉरपोरेशन और AGI ग्रीनपैक के शेयरों में 40 से 103% की तेजी आई है।
वहीं दूसरी तरफ टानला प्लैटफॉर्म्स, बजाज हिंदुस्तान शुगर, नजारा टेक, मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स, बिड़ला टायर्स, Sharda Cropchem, KBC Global, Gayatri Projects, Dhanvarsha Finvest, Khaitan Chemicals and Fertilizers, Dish TV India, Chennai Petroleum Corporation, NIIT, Tata Teleservices (Maharashtra) और Future Retail में 10-30% की तेजी आई है।