Bharat Gears के शेयरों में आया 18% का उछाल, बोनस शेयर जारी करने पर कंपनी करेगी विचार

Bharat Gears के बोर्ड ने घोषणा की है कि वह बोनस शेयर के मुद्दे पर विचार करने के लिए तैयार है जिसके बाद आज इस शेयर में 18 प्रतिशत की जोरदार तेजी देखने को मिली

अपडेटेड Aug 17, 2022 पर 5:56 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी की शुद्ध बिक्री से पिछले साल की पहली तिमाही के 164.68 करोड़ रुपये से 11.71 प्रतिशत बढ़कर 183.97 करोड़ रुपये रही

भारत गियर्स (Bharat Gears) के शेयर आज के कारोबार में 18 प्रतिशत से अधिक चढ़ गए। कंपनी के बोर्ड ने घोषणा की है कि वह बोनस शेयर के मुद्दे पर विचार करने के लिए तैयार है। इसके बाद आज इस शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली।

आज दोपहर 2:14 बजे भारत गियर्स के शेयर बीएसई पर पिछले बंद से 18.94 प्रतिशत ऊपर 178 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। भारत गियर्स के शेयरों में हाल के दिनों में तेजी देखने को मिल रही है। पिछले पांच दिनों में बीएसई पर कंपनी के शेयरों में करीब 30 प्रतिशत की तेजी आई है।

भारत गियर्स फाइनेंस कमेटी की बैठक 19 अगस्त, 2022 को होगी। इसमें रिजर्व के कैपिटलाइजेशन के जरिये अपने मेंबर्स को बोनस शेयर जारी करने पर चर्चा होगी। ऐसा कंपनी ने एक रेग्युलेटरी फाइलिंग में कहा है।


आईटी स्टॉक में 15 रुपये और बैंकिंग स्टॉक में 25 रुपये की तेजी की उम्मीद में डीलिंग रूम्स में दोनों स्टॉक्स में हुई बंपर खरीदारी

सेबी (इनसाइडर ट्रेडिंग का निषेध) रेग्युलेशन 2015 के साथ कोड फॉर प्रिवेंशन ऑफ इनसाइडर ट्रेडिंग के अनुसार प्रोमोटरों, निदेशकों, प्रमुख प्रबंधकीय अधिकारियों, नामित व्यक्तियों और उनसे जुड़े व्यक्तियों के लिए कंपनी के शेयरों में लेनदेन के लिए ट्रेडिंग विंडो 16 अगस्त से बंद हो जायेंगे। एक्सचेंजों से बोनस शेयरों के लिए ट्रेडिंग की मंजूरी मिलने की तारीख के 48 घंटे बाद तक ये ट्रेडिंग विंडो बंद ही रहेंगे।

वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही यानी कि अप्रैल-जून 2022 तिमाही के लिए कंपनी ने कहा कि उसकी शुद्ध बिक्री से 11.71 प्रतिशत बढ़कर 183.97 करोड़ रुपये रही। जबकि पिछले वित्तीय साल की पहली तिमाही में कंपनी की शुद्ध बिक्री 164.68 करोड़ रुपये रही थी। वहीं अप्रैल-जून तिमाही के लिए कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 32.7 प्रतिशत घटकर 4.30 करोड़ रुपये रहा।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।