आईटी स्टॉक में 15 रुपये और बैंकिंग स्टॉक में 25 रुपये की तेजी की उम्मीद में डीलिंग रूम्स में दोनों स्टॉक्स में हुई बंपर खरीदारी

डीलर्स ने डीलिंग रूम्स में आज दो स्टॉक्स में खरीदारी करने के लिए एक आईटी स्टॉक और दूसरा बैंकिंग स्टॉक चुना है

अपडेटेड Aug 17, 2022 पर 9:06 PM
डीलर्स का कहना है कि आज IT शेयरों में FIIs की खरीदारी देखने को मिली है जिससे डीलर्स को लगता है कि इस शेयर में 10-15 रुपये की तेजी नजर आ सकती है

सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।

दुनिया में आने वाले दिनों में हो सकती है एल्युमीनियम की किल्लत, इस संकट से इन कंपनियों को होगा फायदा


जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-

WIPRO

डीलर्स ने आज दो स्टॉक्स में तेजी की सलाह दी है। इसमें एक आईटी स्टॉक है और दूसरा बैंकिंग स्टॉक है। पहले स्टॉक के रूप में डीलर्स ने दिग्गज आईटी स्टॉक विप्रो पर दांव लगाने की सलाह दी है। उन्होंने इस स्टॉक पर BTST स्ट्रैटेजी की सलाह दी है। डीलर्स ने बताया कि आज IT शेयरों में FIIs की खरीदारी देखने को मिली है। डीलर्स को लगता है कि इस शेयर में 10-15 रुपये की तेजी देखने को मिल सकती है।

Canara Bank

डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से यतिन ने कहा कि दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने आज कैनरा बैंक पर दांव लगाया है। उनका कहना है कि इस बैंकिंग शेयर में 20-25 रुपये की तेजी की उम्मीद की जा सकती है। इतना ही नहीं अगस्त सीरीज में शेयर में नई खरीदारी देखने को मिली है। इसके अलावा डीलर्स का ये भी कहना है कि आज PSU शेयरों में HNI द्वारा खरीदारी की गई है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।