Bharti Airtel और ICICI Bank आनंदराठी की 6 टॉप पिक्स में शामिल, जानिए ये स्टॉक अगले 3-6 महीनों में आपको करा सकते हैं कितनी कमाई

घरेलू ब्रोकरेज हाउस आनंदराठी ने अपने ऐसे 6 पसंदीदा स्टॉक की सूची जारी की है जिसमें 3-6 महीने के लक्ष्य के लिए निवेश किया जा सकता है.

अपडेटेड Mar 08, 2022 पर 12:26 PM
आनंदराठी के 6 पसंदीदा स्टॉक जिनमें हो सकती है अच्छी कमाई।

Anand Rathi Top picks : घरेलू ब्रोकरेज हाउस आनंदराठी ने अपने ऐसे 6 पसंदीदा स्टॉक की सूची जारी की है जिसमें 3-6 महीने के लक्ष्य के लिए निवेश किया जा सकता है। इन स्टॉक्स में Bharti Airtel, ICICI Bank, Eicher Motors, Britannia, Maruti Suzuki और Zee Entertainment के नाम शामिल है।

आइए डालते हैं एक नजर।

Bharti Airtel: मौजूदा जियोपॉलिटिकल तनाव और उसके चलते बाजार मे आई भीरी गिरावट के इस दौर में भी भारती एयरटेल ने तुलनात्मक रुप से बेहतर प्रदर्शन किया है.। डेली स्कैल पर यह स्टॉक 650 रुपये के आसपास अपने 200 DEMA और 200 DSMA से ऊपर की तरफ टर्न हुआ है। ऐसे में ट्रेडरों को सलाह होगी कि वह स्टॉक में 3-6 महीने के नजरिए से 800 रुपये के लक्ष्य के लिए 570 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें।

ICICI Bank: 2016 से लेकर अब तक के आंकड़ो के विश्लेषण से पता चलता है कि जब भी आईसीआईसीआई बैंक का RSI 30 के नीचे जाता है तब अधिकांशता: इसका बॉटम बन जाता है और इस बॉटम से फिर इसमें रिवर्सल आता है । वर्तमान में भी आईसीआईसीआई बैंक का RSI 30 के नीचे चला गया है। ऐसे में इस स्टॉक में 800 रुपये के लक्ष्य के लिए 570 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करनी चाहिए।


Eicher Motors: आयशर मोटर्स में भी आनंदराठी की खरीदारी की सलाह है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि आयशर मोटर्स में 3-6 महीने के नजरिए से 2,800 रुपये के लक्ष्य के लिए 1950 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करनी चाहिए।

यह भी पढ़े- Dolly Khanna portfolio: यह मल्टीबैगर स्टॉक 1 महीने में 22% टूटा, एक्सपर्ट्स से जानिए क्या अब आपको करनी चाहिए खरीद?

Zee: जी एंटरटेनमेंट में भी आनंदऱाठी को आगे अच्छी तेजी की संभावना नजर आ रही है। ऐसे में उसने इस स्टॉक में 280 रुपये के टार्गेट के लिए 180 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह दी है।

Britannia: दूसरे एफएमसीजी स्टॉक सहित ब्रिटानिया भी पिछले कुछ महीनों से मंदी के दौर में है। इसका डिमांड जोन इसके 200 EMA और 200 SMA के आसपास नजरआ रहा है। आनंदराठी का कहना है कि इस स्टॉक में 3900 रुपये के लक्ष्य के लिए 2740 रुपये के स्टॉपलॉस के लिए खरीदारी की जानी चाहिए।

Maruti: आनंदराठी की मारुति में भी 6,000 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 8500 रुपये के टार्गेट के लिए खरीदारी की सलाह है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।