Get App

Bharti Airtel के शेयरों में 1 महीने में 8% की गिरावट, एक्सपर्ट्स को 30% से ज्यादा के अपसाइड की उम्मीद, जानिए क्यों

जैफरीज की Bharti Airtel में Buy रेटिंग बनाए रखते हुए 910 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 28, 2022 पर 10:19 AM
Bharti Airtel के शेयरों में 1 महीने में 8% की गिरावट, एक्सपर्ट्स को 30% से ज्यादा के अपसाइड की उम्मीद, जानिए क्यों
मोतीलाल ओसवाल की इस स्टॉक में 910 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह है।

Bharti Airtel ने एलान किया है कि वह Vodafone Plc से Indus Tower में उसकी 4.7 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। दूसरी तरफ भारती एयरटेल ने वित्त वर्ष 2022 के 9 महीनों में अपनी बाजार हिस्सेदारी जोरदार तरीके से बढ़ाई है। भारती एयरटेल की वित्त वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही के ट्राई द्वारा जारी सब्सक्राइबर आंकड़ों के मुताबिक तीसरी तिमाही में कंपनी के बाजार हिस्सेदारी में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली है।

इन अच्छी खबरों के चलते एनालिस्ट ने Bharti Airtel में Buy रेटिंग बनाए रखी है। एनालिस्ट का कहना है कि Bharti Airtel और Reliance Jio के सब्सक्राइबर आंकड़ों से पता चलता है कि तीसरी तिमाही में इन दोनों कंपनियों को मुख्यत: A और B सर्किल में नए सब्सक्राइबर जोड़ने में बढ़ी सफलता हासिल हुई है। इन दोनों कंपनियों के कमाई में A और B सर्कल का 70 फीसदी से ज्यादा का योगदान है।

जैफरीज ने अपने एक नोट में कहा कि मेट्रोज और A सर्किल में भारती एयरटेल के सब्सक्राइबर बेस में वित्त वर्ष 2022 के 9 महीने में 2-3.6 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। खास बात यह है कि वित्त वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही में भारती एयरटेल मेट्रो शहरों में रिलायंस जियो से मार्केट लीडरशिप हथियाने में कामयाब रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें