रूस-यूक्रेन संकट ही इस हफ्ते भी तय करेगा बाजार की दिशा, आज की टॉप इंट्राडे कॉल्स जिनमें हो सकती है जोरदार कमाई

शुक्रवार को BSE Sensex 1,329 अंकों की बढ़त के साथ 55,858 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty 410 अंक बढ़कर 16,658 के स्तर पर बंद हुआ था.

अपडेटेड Feb 28, 2022 पर 9:36 AM
Story continues below Advertisement
नागराज शेट्टी का कहना है कि शुक्रवार की बाजार की तेजी। बाजार के लिए एक खुश करने करने वाली खबर हो सकती है। लेकिन निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ 16700-16800 पर बड़ी बाधा बनी हुई है.

पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को 7 दिनों के लगातार गिरावट के दौर से उबरते हुए भारी बाउंस बैक देखने को मिला था और ये 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा था। बता दें कि इसके एक दिन पहले यानी गुरुवार को रूस-यूक्रेन के बढ़त तनाव के बीच साल की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। शुक्रवार को BSE Sensex 1,329 अंकों की बढ़त के साथ 55,858 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty 410 अंक बढ़कर 16,658 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने पिछले कारोबारी दिन बुलिश कैंडल बनाया था।

शुक्रवार के कारोबार में दिग्गज शेयरों के साथ ही छोटे-मझोले शेयरों में भी तेजी देखने को मिली थी। मिड और स्मॉल कैप ने पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स-निफ्टी से बेहतर प्रदर्शन किया था। निफ्टी मिड कैप इंडेक्स 4.2 फीसदी की बढ़त के साथ और निफ्टी स्मॉल कैप इंडेक्स 4.8 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुआ था।

Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी


बाजार जानकारों का कहना है कि दुनियाभर के बाजारों को परेशान करने वाला यूक्रेन संकट ही इस हफ्ते भी बाजार की दिशा तय करेगा। बाजार में पहले से ही एनर्जी संकट और विदेशी पैसे के लगातार निकलने से दबाव बना हुआ है। इसके अलावा इस हफ्ते आने वाले GDP अनुमान और PMI डेटा जैसे मैक्रो इकोनॉमिक आंकड़ो पर भी बाजार की नजर रहेगी।

HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि शुक्रवार की बाजार की तेजी। बाजार के लिए एक खुश करने करने वाली खबर हो सकती है। लेकिन निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ 16700-16800 पर बड़ी बाधा बनी हुई है। इसके ऊपर टिके रहना निफ्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी। इसके ऊपर की किसी तेजी को शॉर्ट टर्म में बड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ेगा और लोअर हाईज से कमजोरी आती नजर आ सकती है। निफ्टी के लिए 16500 के स्तर पर इमीडिएट रजिस्टेंस है।

आज के इंट्राडे कॉल जिनमें आज ही हो सकती है जोरदार कमाई

IIFL Securities के अनुज गुप्ता की इंट्राडे कॉल्स

Axis Bank: खरीदें, लक्ष्य - 800 रुपए, स्टॉप लॉस - 728 रुपए

Tata Power:खरीदें, लक्ष्य - 250 रुपए, स्टॉप लॉस - 205 रुपए

Choice Broking के सुमीत बगाड़िया की इंट्राडे कॉल्स

Dabur:खरीदें, लक्ष्य - 560-570 रुपए, स्टॉप लॉस - 530 रुपए

BEL:खरीदें, लक्ष्य - 210-215 रुपए, स्टॉप लॉस - 190 रुपए

Profitmart Securities के अविनाश गोरक्षकर की इंट्राडे कॉल्स

ICICI Bank:खरीदें, लक्ष्य - 758 रुपए, स्टॉप लॉस - 716 रुपए

Tata Consumer:खरीदें, लक्ष्य - 750 रुपए, स्टॉप लॉस - 690 रुपए

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।