Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

16300 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 3.56 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 16500 पर भी 2.13 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं.

अपडेटेड Feb 28, 2022 पर 9:34 AM
Story continues below Advertisement
वोलैटिलिटी में भी काफी गिरावट आई है लेकिन बाजार में कुछ स्थिरता आने के लिए इसको 20 के नीचे जाना होगा.

शुक्रवार के कारोबार में बुल्स बाजार में जोरदार वापसी करते दिखे। बाजार इसके पहले के दिन की गिरावट की आधी से ज्यादा गिरावट की भरपाई करते हुए 25 फरवरी को 2.5 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ बंद होनें में कामयाब रहा। पिछले कारोबारी दिन सभी सेक्टर हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहे थे। BSE Sensex 1,329 अंकों की बढ़त के साथ 55,858 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty 410 अंक बढ़कर 16,658 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने पिछले कारोबारी दिन बुलिश कैंडल बनाया था। लेकिन इंडेक्स को मजबूती दिखानें के लिए 200-day EMA पार करते कुछ दिनों तक लगातार इसके ऊपर टिकना होगा।

Chartviewindia के मजहर मुहम्मद का कहना है कि 16800 –17065 के जोन में निफ्टी के लिए मल्टीपल हर्डल देखने को मिल रहे हैं। इसमें बियरिश गैप जोन शामिल होने के साथ ही 200-day EMA भी शामिल है जिसकी वैल्यू 16720 के आसपास दिख रही है। निफ्टी को साइडवेड से पॉजिटिव रुझान दिखाने के लिए 16478 के ऊपर टिके रहना होगा। इस प्रक्रिया में शुरू में ये 16800 –16850 के जोन में जाता दिख सकता है।

इसके विपरीत अगर निफ्टी 16478 के ऊपर टिके रहने में कामयाब नहीं रहता। तो फिर इसमें 16200 तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। मजहर मुहम्मद का कहना है कि फिलहाल अभी कुछ समय के लिए कोई ट्रेड लेनें के पहले इंडेक्स में स्थिरता आने का इंतजार करना चाहिए।


शुक्रवार के कारोबार में दिग्गज शेयरों के साथ ही छोटे-मझोले शेयरों में भी तेजी देखने को मिली थी। मिड और स्मॉल कैप ने पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स-निफ्टी से बेहतर प्रदर्शन किया था। निफ्टी मिड कैप इंडेक्स 4.2 फीसदी की बढ़त के साथ और निफ्टी स्मॉल कैप इंडेक्स 4.8 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुआ था।

बाजार जानकारों का कहना है कि वोलैटिलिटी में भी काफी गिरावट आई है लेकिन बाजार में कुछ स्थिरता आने के लिए इसको 20 के नीचे जाना होगा। अगर ऐसा नहीं होता जो बाजार में मंदड़ियों के अनुकूल महौल बना रहेगा। शुक्रवार को India VIX 16.4 फीसदी गिरकर 26.74 पर आ गया।

रूस-यूक्रेन संकट ही इस हफ्ते भी तय करेगा बाजार की दिशा, आज की टॉप इंट्राडे कॉल्स जिनमें हो सकती है जोरदार कमाई

यहां आपको कुछ ऐसे आंकडे दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 16,508 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 16,358 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 16,779 फिर 16,899 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 35,904 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 35,378 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 36,821 फिर 37,211 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

17000 की स्ट्राइक पर 18.74 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो मार्च सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 18000 पर सबसे ज्यादा 18.56 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17500 की स्ट्राइक पर 16.25 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।

17500 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 2.34 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17800 पर भी 1.78 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।

16500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 16400 और फिर 16200 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।

पुट ऑप्शन डेटा

16500 की स्ट्राइक पर 50.22 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो मार्च सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 16000 पर सबसे ज्यादा 42.02 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 15500 की स्ट्राइक पर 34.80 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।

16300 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 3.56 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 16500 पर भी 2.13 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 16400 पर 1.52 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।

17000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17500 और फिर 16900 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।

ग्लोबल मार्केट से संकेत मिलेजुले

ग्लोबल संकेत मिलेजुले नजर आ रहे है। एशिया में निक्केई और SGX Nifty में चौथाई परसेंट की तेजी देखने को मिल रही है लेकिन dow futures में 500 अंकों की कमजोरी नजर आ रही है। गहराते यूक्रेन संकट से चिंता बढ़ी है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में अच्छी रिकवरी दिखी थी। DOW 830 अंक से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ था। उधर क्रूड में मजबूती कायम है। ब्रेंट 102 डॉलर के ऊपर बंद हुआ है।

रूस-यूक्रन की लड़ाई, एटम बम पर आई!

रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है । पुतिन ने न्यूक्लियर फोर्स को हाई अलर्ट किया । तनाव कम करने के लिए बातचीत के लिए यूक्रेन तैयार है। इधर पश्चिम देशों ने और प्रतिबंध लगाए । कुछ रूसी बैंकों को Swift से बाहर किया है। BP ने भी Rosneft में अपनी पूरी 20% हिस्सेदारी बेची है।

LIC में 20% FDI की कैबिनेट मंजूरी

LIC IPO से पहले कैबिनेट का बड़ा फैसला लिया है। LIC और उसकी जैसी दूसरी संस्थाओं में AUTOMATIC ROUTE के जरिए 20% FDI को मंजूरी दी है। विदेशी निवेशकों के लिए LIC इश्यू में निवेश का रास्ता साफ होगा।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी पर आज क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसका पहला रजिस्टेंस जोन 16721-16766 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 16810-16845 है। इसका पहला बेस जोन 16550-490 और बड़ा बेस जोन 16450-418 है। 16550-500 को फिर हासिल किया, ये सीरीज का काफी अहम जोन है। वीकली, मंथली कॉन्ट्रैक्ट में 16500 पुट में सबसे ज्यादा OI है। 16810-845 बड़ा सप्लाई जोन, रूस-यूक्रेन संकट और बढ़ा। 16500-490 के ऊपर ही ट्रेड करें, इसके नीचे ही शॉर्ट करें। 16550-490 के नीचे 16450-418 संभव, पिछले हफ्ते का निचला स्तर भी दिख सकता है। ऊपर 16721 निकला तो 16766-810 भी दिख सकता है।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

निफ्टी बैंक पर रणनीति की बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसका रजिस्टेंस जोन 36710-36828 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 36970-37110 है। इसका बेस जोन 36220-36010 और बड़ा बेस जोन 35884-35770 है। पहले 200 DEMA हासिल किया और फिर बंद भी इसके ऊपर हुआ। ऑप्शन के मुताबिक 37100-36200 ट्रेडिंग रेंज है। रूस-यूक्रेन संकट और बढ़ा, माहौल खराब हो सकता है। 36200-36000 के नीचे गिरावट बढ़ेगी, गुरुवार का निचला स्तर दिख सकता है। 36710 निकला तो 36970-37110 दिख सकता है।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें एचडीएफसी बैंक,एल्केम, एचडीएफसी लाइफ और इप्का लैब के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

FII और DII आंकड़े

25 फरवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 4,470.70 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 4,318.24 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

28 फरवरी को NSE पर कोई स्टॉक बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।