वीकली एक्सपायरी के दिन निफ्टी फिसलकर 17300 के करीब पहुंचा। इंफोसिस, TCS, HDFC Bank और एक्सिस बैंक में कमजोरी के चलते बाजार पर दबाव नजर आया। बैंकिंग इंडेक्स बैंक निफ्टी में भी 250 अंकों की गिरावट नजर आई। IT सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट रही। निफ्टी IT इंडेक्स 1 प्रतिशत टूट गया। हालांकि रियलिटी शेयर दम दिखा रहे हैं। आज मैक्रोटेक का शेयर 17% उछल गया। वहीं आज अदाणी ग्रुप के शेयरों में बड़े सौदे देखने को मिले। अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट, अदाणी ग्रीन और अदाणी ट्रांसमिशन में करीब 15 हजार करोड़ की ब्लॉक डील हुई। जिसक बाद ग्रुप के सभी शेयरों में खरीदारी नजर आई। वहीं आज डीलिंग रूम्स में किन स्टॉक्स में सबसे ज्यादा हलचल रही। इसका पता लगाने पर केनरा बैंक (Canara Bank ) और बीपीसीएल (BPCL) पर सबसे ज्यादा ट्रेडिंग होने की जानकारी मिली।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज इस बैंकिंग शेयर पर खरीदारी हुई है। डीलर्स ने शेयर पर BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी है। उन्होंने इसके लिए लक्ष्य मूल्य 295-300 रुपये तय किया है। इस शेयर में आज 4% ओपन इंटरेस्ट बढ़ा है। जबकि ओपन इंटरेस्ट में इसमें 16 लाख शेयर जुड़े हैं।
दूसरे स्टॉक के बारे में बताते हुए यतिन ने कहा कि इसके अलावा बीपीसीएल के शेयर में डीलर्स ने खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी। आज बाजार में OMC शेयरों में शॉर्ट कवरिंग हुई है। डीलर्स को लगता है कि इस शेयर में 10-15 रुपये का उछाल देखने को मिल सकता है। डीलर्स के मुताबिक आज इस काउंटर में 3 लाख शेयरों का ओपन इंटरेस्ट बढ़ा है।
बता दें कि सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में डीलर्स अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)