Get App

डीलिंग रूम्स में आज दोनों PSU स्टॉक्स में हुई खरीदारी, इस ऑयल स्टॉक में दिखेगा 15 रुपये का उछाल

Canara Bank के शेयर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि इस सरकारी बैंकिंग शेयर में खरीदारी हुई है। डीलर्स ने शेयर पर BTST रणनीति यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि इसमें 295-300 रुपये तक के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

Yatin Motaअपडेटेड Mar 02, 2023 पर 10:49 PM
डीलिंग रूम्स में आज दोनों PSU स्टॉक्स में हुई खरीदारी, इस ऑयल स्टॉक में दिखेगा 15 रुपये का उछाल
BPCL के शेयर पर डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को खरीदारी करने को कहा है। डीलर्स का मानना है कि शॉर्ट टर्म में ये स्टॉक 15 रुपये तक की तेजी दिखा सकता है

वीकली एक्सपायरी के दिन निफ्टी फिसलकर 17300 के करीब पहुंचा। इंफोसिस, TCS, HDFC Bank और एक्सिस बैंक में कमजोरी के चलते बाजार पर दबाव नजर आया। बैंकिंग इंडेक्स बैंक निफ्टी में भी 250 अंकों की गिरावट नजर आई। IT सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट रही। निफ्टी IT इंडेक्स 1 प्रतिशत टूट गया। हालांकि रियलिटी शेयर दम दिखा रहे हैं। आज मैक्रोटेक का शेयर 17% उछल गया। वहीं आज अदाणी ग्रुप के शेयरों में बड़े सौदे देखने को मिले। अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट, अदाणी ग्रीन और अदाणी ट्रांसमिशन में करीब 15 हजार करोड़ की ब्लॉक डील हुई। जिसक बाद ग्रुप के सभी शेयरों में खरीदारी नजर आई। वहीं आज डीलिंग रूम्स में किन स्टॉक्स में सबसे ज्यादा हलचल रही। इसका पता लगाने पर केनरा बैंक (Canara Bank ) और बीपीसीएल (BPCL) पर सबसे ज्यादा ट्रेडिंग होने की जानकारी मिली।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज इस बैंकिंग शेयर पर खरीदारी हुई है। डीलर्स ने शेयर पर BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी है। उन्होंने इसके लिए लक्ष्य मूल्य 295-300 रुपये तय किया है। इस शेयर में आज 4% ओपन इंटरेस्ट बढ़ा है। जबकि ओपन इंटरेस्ट में इसमें 16 लाख शेयर जुड़े हैं।

इंडेक्स में हीरो-जीरो ट्रेड में होगी जोरदार कमाई, टाटा ग्रुप के इस शेयर में ऑप्शन कॉल लेने से होगा मुनाफा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें