सोमवार का भारी गिरावट के बाद मंगलवार को भारतीय बाजारों में शानदार उछाल देखने को मिला और कारोबार के अंत में बाजार अच्छी बढ़त लेकर बंद होनें में कामयाब रहा। कल के कारोबार में Sensex 1,736 अंक यानी 3 फीसदी की बढ़त के साथ 58,142 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, Nifty 510 अंक यानी 3 फीसदी की बढ़त के साथ 17,352.50 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल के कारोबार में डेली चार्ट पर एक बड़ा बुलिश कैंडल बनाया।
बैंक निफ्टी में भी कल के कारोबार में 1261 अंकों की बढ़त देखने को मिली थी और यह 38170 के स्तर पर बंद हुआ था। बाजार दिग्गजों का कहना है कि करेंट पैटर्न से संकेत मिलता है कि बुल्स निचले स्तरों सो एक बार फिर छलांग मार सकते है। सोमवार को हुई सारी नुकसान की भरपाई मंगलवार को होती दिखी और निफ्टी बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा।
बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए आईआईएफएल के अनुज गुप्ता का कहना है कि यूक्रेन-रूस तनाव के कुछ ठंडे पड़ने के बाद कल के कारोबार में डाओ जोन्स हरे निशान में बंद हुआ और आज SGX Nifty ने भी तेजी दिखाई। ये ग्लोबल ट्रेन्ड भारतीय बाजारों के लिए एक अच्छा संकेत है।
अनुज गुप्ता की इंट्राडे ट्रेडरों को सलाह है कि वे अपनी नजर SGX Nifty live Index पर टिकाए रखें। यह 17,180 -17,650 के छोटे दायरे में कारोबार कर रहा है जबकि इसका बड़ा दायरा 16800-17900 का है। अनुज गुप्ता का कहना है कि इस रेंज के ऊपर या नीचे किसी भी तरफ कोई ब्रेकआउट भारतीय स्टॉक मार्केट में तेजी या मंदी का संकेत समझा जाना चाहिए ।
आज के इंट्राडे कॉल जिनमें आज के आज हो सकती है जोरदार कमाई
Choice Broking के सुमीत बगड़िया की इंट्राडे कॉल
DLF: वर्तमान भाव पर खरीदें, लक्ष्य 390-400 रुपये, स्टॉपलॉस 355 रुपये
Wipro: वर्तमान भाव पर बेचें, लक्ष्य 580-600 रुपये, स्टॉपलॉस 541 रुपये
Profitmart Securities के अविनाश गोरक्षकर की इंट्राडे कॉल
Axis Bank:वर्तमान भाव पर खरीदें, लक्ष्य 825, रुपये, स्टॉपलॉस 780 रुपये
Hindalco Industries: वर्तमान भाव पर खरीदें, लक्ष्य 558 रुपये, स्टॉपलॉस 521 रुपये
IIFL Securities के अनुज गुप्ता का इंट्राडे कॉल
Tata Power: वर्तमान भाव पर खरीदें, लक्ष्य 252 रुपये, स्टॉपलॉस 214 रुपये
Adani Wilmar: वर्तमान भाव पर खरीदें, लक्ष्य 420 रुपये, स्टॉपलॉस 358 रुपये