Intraday trading guide:जानिए आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल, कहां होगी बम्पर कमाई
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17,003 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 16,653 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17,538 फिर 17,725 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है.
GEPL Capital के मलय ठक्कर का कहना है कि आगे निफ्टी के लिए 17,450 (20-day SMA) पर हर्डल दिख रहा है।
रशिया और यूक्रेन के बीच तनाव कम होने की खबर के बाद कल के कारोबार में बाजार अपनी सारी गिरावट को रिकवर करते हुए 16,811 पर स्थित 200-day SMA को बचाए रखते हुए बढ़त के साथ बंद होने में कामयाव रहा। कल की रैली में सभी सेक्टरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। इनमें भी बैंकिंग, फाइनेंशियल, ऑटो, आईटी और रियल्टी सबसे बड़े गेनर रहे। कल के कारोबार में Sensex 1,736 अंक यानी 3 फीसदी की बढ़त के साथ 58,142 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, Nifty 510 अंक यानी 3 फीसदी की बढ़त के साथ 17,352.50 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल के कारोबार में डेली चार्ट पर एक बड़ा बुलिश कैंडल बनाया।
GEPL Capital के मलय ठक्कर का कहना है कि आगे निफ्टी के लिए 17,450 (20-day SMA) पर हर्डल दिख रहा है। अगर निफ्टी इस लेवल को तोड़कर इसके ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें हमें 17,640 और फिर 17,780 का स्तर भी देखने को मिल सकता है।
कल के कारोबार में दिग्गजों के साथ ही छोटे-मझोले शेयरों में भी जोरदार खरीदारी लौटती दिखी। Nifty Midcap कल 2.86 फीसदी और Smallcap 2.5 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकडे दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17,003 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 16,653 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17,538 फिर 17,725 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 37,137 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 36,105 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 38,717 फिर 39,264 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
GLOBAL संकेत अच्छे
रूस-यूक्रेन संकट टलने की उम्मीद से GLOBAL संकेत अच्छे नजर आ रहे है। एशियाई बाजारों में गहरी हरियाली देखने को मिली। SGX NIFTY भी हल्का ऊपर, कारोबार कर रहा है। कल US के INDICES में 2% तक का उछाल देखने को मिला। क्रूड और सोने में नरमी आई। 3 दिनों की गिरावट के बाद अमेरिकी बाजार में तेजी आई है। रूस-यूक्रेन तनाव कम होने का बाजार पर सकारात्मक असर देखने को मिला है। Dow में 421 अंकों की तेजी आई। S&P 500 में 69 और Nasdaq 349 में अंकों की बढ़त देखने को मिली। निवेशकों की नजर आज के FOMC minutes पर रहेगी।
एशियाई बाजार मिलेजुले
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 41.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 2.10 फीसदी की बढ़त के साथ 27,428.02 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.06 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.43 फीसदी चढ़कर 18,208.89 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.31 फीसदी की बढ़त के साथ 24,673.81 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.70 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.68 फीसदी की बढ़त के साथ 3,469.65के स्तर पर दिख रहा है।
SBI MF ने मेगा IPO की तैयारी तेज की
MONEYCONTROL की EXCLUSIVE खबर के मुताबिक SBI MUTUAL FUND ने तेज की मेगा IPO की तैयारियां की है। CITI, HSBC, Axis Capital समेत 7 invester bankers जोड़े है । कंपनी की इश्यू से करीब 7500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। IPO में 10% तक हिस्सा तक बिक सकता है।
VEDANT FASHIONS की आज लिस्टिंग
मान्यवर ब्रांड से पारंपरिक परिधान बेचने वाली कंपनी Vedant Fashions के शेयरों की लिस्टिंग आज होने वाली है। बाजार के जानकारों का मानना है कि Vedant Fashions के शेयरों की लिस्टिंग कमजोर रह सकती है। कंपनी के इश्यू को निवेशकों की कमजोर प्रतिक्रिया मिली थी जिसकी वजह से इसके शेयरों की लिस्टिंग कमजोर रहने के चांस हैं। Vedant Fashions का IPO पूरी तरह ऑफर-फॉर-सेल (OFS) था। यानी IPO से जुटाया गया फंड कंपनी को नहीं मिलेगा बल्कि सारा पैसा प्रमोटरों और शेयरहोल्डरों के पास जाएगा। इसके अलावा कंपनी के वैल्यूएशन को भी कई एक्सपर्ट अधिक बता रहे हैं, जिनका असर लिस्टिंग प्राइस पर नजर आ सकता है। बाजार के जानकारों के मुताबिक, Vedant Fashions के शेयरों की लिस्टिंग इश्यू प्राइस पर या डिस्काउंट पर लिस्ट हो सकते हैं। Vedant Fashions का इश्यू प्राइस 866 रुपए है।
निफ्टी पर रणनीति
निफ्टी पर आज के लिए क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसका रजिस्टेंस जोन 17450-17510 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 17633-17686 है। इसका बेस जोन 17251-17170 और बड़ा बेस जोन 17110-17040 है। अच्छी खबरें और क्रूड गिरने से शॉर्ट कवरिंग आई है। DIIs ने भी खरीदारी की है। 17020 अहम स्तर था, जैसे निकला वैसे जोरदार तेजी बनी। FIIs ने थोड़ी शॉर्ट कवरिंग की, कोई नई खरीदारी नहीं की, कैश में बेचकर गए। यूक्रेन, क्रूड पर नजर बनाएं रखें, दिशा वहीं से तय होगी। 17450-17510 निकला तो 17633-17686 तक जा सकता है। खराब खबरों के चलते अगर 17221 के नीचे फिसले तो शॉर्ट करेंगे।
निफ्टी बैंक पर रणनीति
निफ्टी बैंक पर रणनीति की बात करते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसका रजिस्टेंस जोन 38446-38746 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 38991-39110 है। बेस जोन 37710-37510 और बड़ा बेस जोन 37370-37210 है। क्रूड कुछ ठंडा पड़ा, निफ्टी बैंक में जोरदार पुलबैक मिला है। 37681 के ऊपर 50 DEMA से जोरदार पुश मिला है। खरीदें और 37710 तक की हर गिरावट को खरीदें। ऊपर 38500 पर भारी कॉल राइटिंग, मुश्किल भरा जोन 38500 के ऊपर निकले तो और तेजी मिलेगी। 37710-510 के नीचे फिसले तो शॉर्ट करने के मौके खोजें।
FII और DII आंकड़े
15 फरवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2,298.76 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 4,411.60 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
16 फरवरी को NSE पर 4 स्टॉक F&O बैन में हैं। इनमें BHEL, Escorts, Indiabulls Housing Finance और SAILके नाम शामिल हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।