सोमवार का भारी गिरावट के बाद मंगलवार को भारतीय बाजारों में शानदार उछाल देखने को मिला और कारोबार के अंत में बाजार अच्छी बढ़त लेकर बंद होनें में कामयाब रहा। कल के कारोबार में Sensex 1,736 अंक यानी 3 फीसदी की बढ़त के साथ 58,142 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, Nifty 510 अंक यानी 3 फीसदी की बढ़त के साथ 17,352.50 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल के कारोबार में डेली चार्ट पर एक बड़ा बुलिश कैंडल बनाया।
