Get App

निफ्टी में देखने को मिल सकता है बाउंसबैक, 2-3 हफ्ते में डबल डिजिट कमाई के लिए इन शेयरों पर लगाएं दांव

शॉर्ट टर्म में निफ्टी में बाउंसबैक देखने को मिल सकता है और यह 16850 के आसपास जाता दिख सकता है। चूंकि पोजिशनल ट्रेडर्स बियरिश मूड में नजर आ रहे हैं ऐसे में ट्रेडरों को उछाल में बिकवाली की रणनीति अपनानी चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड May 10, 2022 पर 10:55 AM
निफ्टी में देखने को मिल सकता है बाउंसबैक, 2-3 हफ्ते में डबल डिजिट कमाई के लिए इन शेयरों पर लगाएं दांव
निफ्टी अपने 20, 50, 100 और 200- day SMA के नीचे कारोबार कर रहा है जो इस बात का संकेत है कि पोजिशनल ट्रेडर बियरिश मोड में हैं

HDFC SECURITIES, Vinay Rajani

4 अप्रैल 2022 के 18114 की स्विंग हाई से निफ्टी अब तक करीब 2000 अंक टूटकर 16142 के आसपास आ गया है। पिछले करीब 4 हफ्तों से निफ्टी में गिरावट देखने को मिली है और इस हफ्ते भी इसकी शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। निफ्टी अपने 20, 50, 100 और 200- day SMA के नीचे कारोबार कर रहा है जो इस बात का संकेत है कि पोजिशनल ट्रेडर बियरिश मोड में हैं।

शॉर्ट टर्म चार्ट पर कुछ ओवरसोल्ड सेटअप बनने पर हमें इस बियरिश ट्रेंड में भी पुलबैक और शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली है। 14-day RSI 33 के आसपास पहुंच गया है। जो ओवरसोल्ड जोन के करीब है।

निफ्टी स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स का 14 -day RSI 23 और 31 के करीब नजर आ रहा है। निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स इस समय अपने अहम सपोर्ट लेवल के आसपास दिख रहा है। इसके अलावा 20- DMA से डिस्पैरिटी इंडेक्स भी शॉर्ट टर्म ओवरसोल्ड सेटअप बनने की ओर संकेत कर रहा है। इक्विटी मार्केट में गिरते चाकू को पकड़ना अक्सर खतरनाक होता है और यह उस वक्त और खतरनाक हो जाता है जब बाजार में मंदड़ियों का दबदबा हो।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें